पूजा पाल को 627 और इंद्रजीत सरोज को मिले 593 पोस्टल मत
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। विधानसभा चुनाव में सिराथू से विधायक निर्वाचित हुई डाॅ. पल्लवी पटेल ने सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट मत हासिल किया है। कुल 41 प्रत्याशियों में से अन्य किसी को साढ़े छह सौ पोस्टल बैलेट मत नहीं मिले, जबकि डाॅ. पल्लवी पटेल ने 710 मत हासिल किया है। कौशाम्बी जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया गया था। इससे पहले जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी, उन्हें व कुछ अन्य को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा मिली थी। इन पोस्टल बैलेट मत को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने रखवाया था। 10 मार्च को जब मतों की गणना कराई गई तो उसमें सपा से सिराथू विधायक बनी डाॅ. पल्लवी पटेल को सबसे ज्यादा समर्थन हासिल हुआ। पल्लवी को कुल 1 लाख छह हजार 278 मत हासिल हुए थे। इसमें उन्हें पोस्टल बैलेट के 710 मत भी मिले थे। पल्लवी के बाद 627 मत चायल से विधायक बनी पूजा पाल को मिले, जबकि सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने 593 मत हासिल किए। इसके बाद सिराथू से दूसरे नंबर पर रहे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 214 पोस्टल मत मिले। इसी तरह मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर को 155 और चायल से भाजपा-अपना दल गठबंधन उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल को 137 पोस्टल मत हासिल हुए है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें