अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की संख्या ने देश के कई हवाई अड्डा पर प्रयागराज की संस्था ने आयोजित किए कार्यक्रम
प्रयागराज। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम कर सम्पूर्ण विश्व की महिला को जागरूकता का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने विभिन्न राज्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश एवं राजधानी दिल्ली में सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के उपाय बताए गए विभिन्न महिला कलाकारों के माध्यम से नृत्य नाटिका के द्वारा बताया गया कि हम सब महिलाओं को शिक्षित संस्कारी संस्कृति से युक्त होकर पूरे विश्व को आगे बढ़ाना है। जन-जन में शांति का संदेश के माध्यम से सब को आगे बढ़ना है। महिलाओं का दायित्व होता है कि अपने परिवार अपने समाज को संस्कारी बनाएं, शिक्षित बनाएं जिससे कि हम स्वावलंबी हो सके आत्मनिर्भर हो सके। प्रत्येक महिला शक्तिशाली बन सके। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती डॉ. रश्मि शुक्ला ने कहा कि हमको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जन-जन को विश्व में शांति हो यह प्रार्थना करके शांतिपूर्ण ठंग से शान्ति का प्रयास करना चाहिए। सभी महिलाओं को जाति-धर्म का भेदभाव मिटाकर मिलकर साथ-साथ रहना चाहिए। यूक्रेन एवं रूस में पुनः दया प्रेम, शांतिपूर्ण वातावरण बने। कार्यक्रम के अंत में सब ने भारत माता की जय, नारी शक्ती की जय के नारों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी। इस कार्यक्रम में सी ए सुधीर कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष के रूप में कहा कि पुरुष और महिलाओं को समान समझना होगा। और मिलजुल कर एक दूसरे का विकास करना होगा। इसी कड़ी में अनेक कार्यक्रम इन्दिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली, श्री बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, बैंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अंतरराष्ट्रीय श्री लाल बहादुर शास्त्री वाराणसी हवाईअड्डा, साबरमती आश्रम, साबरमती अभय घाट पर आयोजित किए गए। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन कई दिनो से गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा राजधानी मे हुआ। इस कार्यक्रम में पायलट पल्लवी ने कहा की महिलाओ को शिक्षित होना चाहिए। बैंगलोर कि श्रीमती कमला कहा की हम सब को संस्कार, संस्कृति, रीति-रिवाज, स्वरोजगार से जुड़कर रहना चाहिए। दिल्ली की कलाकार अनीता, स्वाती, तेजस्वी, निमांक्षी मंसौरी ने अपने विचार व्यक्त किए। एयरहोस्टेस के साथ ग्रामीण महिलाओं व सभी वर्ग, धर्म, सभी महिलाओं ने स्वच्छता, पर्यावरण, जल, वायु, प्रदुषण, शिक्षा, बेरोजगार, आत्मविश्वास, आत्मशक्ति, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, पौधारोपण, पशु पंक्षी संरक्षण कई सामाजिक विकास के विभिन्न विषय पर चर्चा की। कार्यक्रमों में चित्रांगद शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, सुजा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह अगले कई दिन तक चलता रहेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































