V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इविवि में अब तक 6 हजार छात्रों ने आनलाइन एग्जाम के लिए किया आवेदन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सन घटक महाविद्यालयों के लगभग 6000 छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा किए हैं। ज्ञात हो कि आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर पिछले दिनों इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद इविवि प्रशासन की ओर से छात्रों से आनलाइन मोड पर एग्जाम कराने को लेकर छात्र-छात्राओं से आवेदन 10 मार्च तक देने के लिए कहा था, इसी के तहत अब तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक कालेजों में 6 हजार से छात्र-छात्राओं ने आनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन किया है। सीएमपी डिग्री कालेज से तीन हजार से ज्यादा, इश्वर शरण डिग्री कालेज में 2 हजार से अधिक व एडीसी और श्यामा प्रसाद में 5-5 सौ आवेदन अब तक छात्र-छात्राओं की ओर से किये गए हैं। रजिस्टार की ओर से जारी आदेश के अनुसार छात्र आनलाइन परीक्षा के लिए अपने आईकार्ड की छाया प्रति व क्यों वह आनलाइन परीक्षा चाहते हैं। स्पष्ट कारण लिखते हुए इसका आवेदन 10 मार्च तक चीफ प्राक्टर कार्यालय में जमा करना है। इन आवेदन पर 10 मार्च के उच्च स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। पुराछात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संस्थापक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली की ओर से पुरा छात्र अंकित द्विवेदी ने चीफ प्राक्टर को पत्र भेजकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आनलाइन परीक्षाओ की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ पर से मुकदमे को वापस लेने की मांग की। 22 मार्च से शुरू हो रही आफलाइन परीक्षा का विरोध करने के दौरान तोड़फोड़ व हंगामा करने के आरोप में कौशाम्बी के अभिषेक द्विवेदी, गाजीपुर के जयराज सिंह और आजमगढ़ के आकाश यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया था। वहीं 4 छात्रों को चीफ प्राक्टर ने निलंबित भी किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सन घटक महाविद्यालयों के लगभग 6000 छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा किए हैं। ज्ञात हो कि आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर पिछले दिनों इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद इविवि प्रशासन की ओर से छात्रों से आनलाइन मोड पर एग्जाम कराने को लेकर छात्र-छात्राओं से आवेदन 10 मार्च तक देने के लिए कहा था, इसी के तहत अब तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक कालेजों में 6 हजार से छात्र-छात्राओं ने आनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन किया है। सीएमपी डिग्री कालेज से तीन हजार से ज्यादा, इश्वर शरण डिग्री कालेज में 2 हजार से अधिक व एडीसी और श्यामा प्रसाद में 5-5 सौ आवेदन अब तक छात्र-छात्राओं की ओर से किये गए हैं। रजिस्टार की ओर से जारी आदेश के अनुसार छात्र आनलाइन परीक्षा के लिए अपने आईकार्ड की छाया प्रति व क्यों वह आनलाइन परीक्षा चाहते हैं। स्पष्ट कारण लिखते हुए इसका आवेदन 10 मार्च तक चीफ प्राक्टर कार्यालय में जमा करना है। इन आवेदन पर 10 मार्च के उच्च स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। पुराछात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संस्थापक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली की ओर से पुरा छात्र अंकित द्विवेदी ने चीफ प्राक्टर को पत्र भेजकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आनलाइन परीक्षाओ की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ पर से मुकदमे को वापस लेने की मांग की। 22 मार्च से शुरू हो रही आफलाइन परीक्षा का विरोध करने के दौरान तोड़फोड़ व हंगामा करने के आरोप में कौशाम्बी के अभिषेक द्विवेदी, गाजीपुर के जयराज सिंह और आजमगढ़ के आकाश यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया था। वहीं 4 छात्रों को चीफ प्राक्टर ने निलंबित भी किया है।

Leave a Comment