V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो अंजाम ठीक नही होगा !

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सदर कोतवाली इलाके की किशोरी को अगवा करने का विरोध करने व मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपित व उसके घरवालों को मुकदमे में सुलह होने की धमकी दे रहे है। आरोपितों ने घर पर चढ़कर मुकदमा वापस नहीं करने पर अंजाम ठीक नहीं होने की धमकी दी। आरोपित की धमकी से सहमा कुनबा शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को पखवारेभर पहले पड़ोसी युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। जानकारी होने पर आरोपित के घर उलाहना देते हुए पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित के घरवाले खुन्नस खाए हैं। दो दिन पहले आरोपितों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। धमकाया कि मुकदमे में सुलह कर लो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोपितों की धमकी से सहमा कुनबा शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सदर कोतवाली इलाके की किशोरी को अगवा करने का विरोध करने व मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपित व उसके घरवालों को मुकदमे में सुलह होने की धमकी दे रहे है। आरोपितों ने घर पर चढ़कर मुकदमा वापस नहीं करने पर अंजाम ठीक नहीं होने की धमकी दी। आरोपित की धमकी से सहमा कुनबा शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को पखवारेभर पहले पड़ोसी युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। जानकारी होने पर आरोपित के घर उलाहना देते हुए पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित के घरवाले खुन्नस खाए हैं। दो दिन पहले आरोपितों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। धमकाया कि मुकदमे में सुलह कर लो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोपितों की धमकी से सहमा कुनबा शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment