लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा के गढ़ी बाजार के वृद्ध ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने नाती को बचाने की गुहार लगाई है। आरोप है बेटे की मौत के बाद बहू नाती को जबरन मायके लेकर चली गई है, जहां उसकी जान को खतरा है। एसपी ने कोतवाल पश्चिम शरीरा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। गढ़ी बाजार गांव निवासी राजाराम पुत्र राम आसरे ने बताया कि चार महीने पहले उसके बेटे सुरजीत ने खुदकुशी कर ली थी। सुरजीत घर का इकलौता वारिस था। बेटे की मौत का सदमा नहीं भुला पाया था कि बहू घर के इकलौते नन्हे चिराग को लेकर मायके चली गई। घर से गहने भी ले गई। वृद्ध का कहना है कि वहां पर मासूम नाती की जान खतरे में है। वृद्ध ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उसके इकलौते चिराग को बचा लो। एसपी ने पश्चिमशरीरा कोतवाल को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































