लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के महुआ खांड़ा गांव में पट्टीदारों ने पड़ोसी के घर जमकर कहर बरपाया। घर में तोड़फोड़ करते हुए परिजनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह पीड़ित ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली के महुआखांड़ा गांव की मंजू देवी पत्नी राजकरन का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी अदावत में बुधवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाम को पट्टीदारों ने मंजू के घर हमला कर दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































