V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नौनिहालों को बुनियादी शिक्षा बेहतर देने के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक

रायबरेली। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए एक खास प्रशिक्षण का आयोजन राही ब्लॉक में किया गया। ब्लाक संसाधन केन्द्र राही से गतिमान श्फाउण्डेशन लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी (एफएलएन)श् के प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ, जिसमें विकास क्षेत्र राही में संचालित प्राथमिक स्तर के विद्यालयों के 40 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल वर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता बढाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत निपुण भारत (जिसकी  शुरूआत 05 जुलाई 2021 में हुयी) के तहत आधारभूत भाषा शिक्षण एवं संख्यात्मक ज्ञान की प्रमुख दक्षताओं के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं से चर्चा परिचर्चा की गई। इसके अलावा कक्षा प्रबंधन तथा प्रिंटरिच मैटेरियल आकलन आदि पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं की समझ को भी जांचा परखा गया। विषय वस्तु से सम्बन्धित पोस्टर व चार्ट निर्माण करते हुए प्रशिक्षुओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, रायबरेली वीरेन्द्र कनौजिया द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए नई शिक्षा नीति की महत्ता एवं इस प्रशिक्षण से विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों के व्यवहार में शैक्षिक परिवर्तन करते हुए नवाचार के माध्यम से अधिगम अंतर को कम करते हुए सभी बच्चों को उनके आयु अनुसार अधिगम स्तर तक ले जाने हेतु प्ररित किया गया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में दिलीप कुमार, अजय कुमार, योगेन्द्र मिश्रा, डा. विनीत कुमार त्रिवेदी व डा. रवीन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रायबरेली। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए एक खास प्रशिक्षण का आयोजन राही ब्लॉक में किया गया। ब्लाक संसाधन केन्द्र राही से गतिमान श्फाउण्डेशन लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी (एफएलएन)श् के प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ, जिसमें विकास क्षेत्र राही में संचालित प्राथमिक स्तर के विद्यालयों के 40 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल वर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता बढाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत निपुण भारत (जिसकी  शुरूआत 05 जुलाई 2021 में हुयी) के तहत आधारभूत भाषा शिक्षण एवं संख्यात्मक ज्ञान की प्रमुख दक्षताओं के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं से चर्चा परिचर्चा की गई। इसके अलावा कक्षा प्रबंधन तथा प्रिंटरिच मैटेरियल आकलन आदि पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं की समझ को भी जांचा परखा गया। विषय वस्तु से सम्बन्धित पोस्टर व चार्ट निर्माण करते हुए प्रशिक्षुओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, रायबरेली वीरेन्द्र कनौजिया द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए नई शिक्षा नीति की महत्ता एवं इस प्रशिक्षण से विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों के व्यवहार में शैक्षिक परिवर्तन करते हुए नवाचार के माध्यम से अधिगम अंतर को कम करते हुए सभी बच्चों को उनके आयु अनुसार अधिगम स्तर तक ले जाने हेतु प्ररित किया गया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में दिलीप कुमार, अजय कुमार, योगेन्द्र मिश्रा, डा. विनीत कुमार त्रिवेदी व डा. रवीन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

Leave a Comment