V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार, 02 मोटर साइकिल बरामद

प्रतापगढ़ । थाना कुण्डा पर वादी द्वारा यह सूचना दी गई कि  जनपद के थाना क्षेत्र कुण्डा के मनगढ़ धाम मन्दिर के सामने से उसकी मोटर साइकिल पैशन प्रो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना  के क्रम में थाना कुण्डा के उप निरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार तिवारी  द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र लालगंज के ग्राम कटरा दुग्धापुरवारा से उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त अभिषेक पटेल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी कटरा दुग्धापुरवारा थाना लालगंज प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई एक मोटर साइकिल बरामद की गई तथा अभियुक्त की निशांदेही पर उक्त घटना में चोरी हुई मोटर साइकिल भी बरामद की गई। घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को भी चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । थाना कुण्डा पर वादी द्वारा यह सूचना दी गई कि  जनपद के थाना क्षेत्र कुण्डा के मनगढ़ धाम मन्दिर के सामने से उसकी मोटर साइकिल पैशन प्रो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना  के क्रम में थाना कुण्डा के उप निरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार तिवारी  द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र लालगंज के ग्राम कटरा दुग्धापुरवारा से उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त अभिषेक पटेल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी कटरा दुग्धापुरवारा थाना लालगंज प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई एक मोटर साइकिल बरामद की गई तथा अभियुक्त की निशांदेही पर उक्त घटना में चोरी हुई मोटर साइकिल भी बरामद की गई। घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को भी चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment