V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजीबीनि ने उत्कृष्ट अभिकर्ताओ एवं समाज सेवियों को किया सम्मानित

शैक्षिक सेमिनार एवं स्मृति दिवस अभिनन्दन समारोह आयोजित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य के संयोजन में यूनिट का शैक्षिक सेमिनार एवं कर्मयोगी महावीर प्रसाद आर्य सम्मान समारोह होटल शशांक  आयोजित हुआ। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं उपलब्धि वाले अभिकर्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवियों को ट्राफी तथा नकद धनराशि देकर अलंकृत किया गया। इस दौरान यूनिट के विकास अधिकारी ने अपने पूज्य पिता की स्मृति में जारी बीमा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए विजयी प्रतिभागियो को बधाई दी एवं वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च की व्यवसाय गतिविधियो की रूप रेखा तय की। आहवान किया कि इस तृतीय वर्ष में जारी प्रतियोगिताओ तथा क्लब मेम्बर सदस्यता पर जोर देते हुए अधिकतम अभिकर्ता को क्लब मेम्बर बनने के गुण सिखाये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश नाथ रावत मुख्य शाखा प्रबंधक ने यूनिट के कर्मठ कर्मवीरो से आहावन किया कि यूनिट एवं निगम की जारी विभिन्न प्रतियोगिताओ में अधिकतम पुरस्कार जीतकर यूनिट तथा शाखा का नाम रोशन करे। अभिकर्ता क्लब सदस्य एवं अपनी आय पर विशेष ध्यान दे। विशिष्ट अतिथि सहायक शाखा प्रबंधक विनय मिश्रा ने कहा कि आज के अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए कर्मठ आर.के. आर्य को मार्च में नम्बर वन बनाये। कर्मयोगी महावीर प्रसाद आर्य प्रतियोगिता का पुरस्कार जीतने वालो में मुख्य रूप से ओम प्रकाश कोरी, राकेश कुमार, आर.के. तिवारी, राघव सिंह, संतोष सिंह, श्रवण वर्मा, रेखा मौर्या को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। यूनिट में अच्छा व्यवसाय करने वाले अशोक सिंह, पुष्पेन्द्र शुक्ला, बाबूलाल यादव, मीला शुक्ला, सालिक राम मौर्य, रामसजीवन आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि कर्मवीर ही नया इतिहास बनाते है। आनन्द मोहन ओझा मुख्य ट्रस्टी अम्मा साहब ने कहा कि हमारी टीम यूनिट 31102 जारी प्रतियोगिताओ में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीतेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललित नारायण पांडेय पूर्व शाखा प्रबंधक यूको बैंक ने कहा कि विषण परिस्थितियो में और साहस से कार्य करते हुए अपने विकास अधिकारी को पुनः सर्वोच्च स्थान दिलाना है। यूनिट के शुभचिंतक प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम कवि व साहित्यकार ने विभिन्न ओजस्वी कविताओ के माध्यम से यूनिट के शिल्पकारो का आहावन किया। मेहनत कर यूनिट को मार्च प्रतियोगिता में जिताते हुए अभिकर्ता अपनी आय दुगुनी करे। सम्मान के क्रम में रोशनलाल उमरवैश्य को कर्मवीर महावीर प्रसाद आर्य का सर्वोच्च कैश अवार्ड एवं यूनिट के सर्वोच्च अभिकर्ता राजकुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम जी को भी सम्मानित किया गया। अंत में बीमा ग्राहको विनोद कुमार मौर्य, जीतलाल मौर्य, बसंतलाल मौर्य, विदित सिंह इत्यादि को भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण करके सम्मान किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment