V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगों ने पड़ोसन को पीटकर किया अधमरा

कौशाम्बी। करारी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम दबंगों ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अलावलपुर गांव की रानी देवी पत्नी राजू सरोज का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार को मामूली बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसी ने साथियों संग घर के बाहर बैठी महिला व उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपित रंजीत समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। करारी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम दबंगों ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अलावलपुर गांव की रानी देवी पत्नी राजू सरोज का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार को मामूली बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसी ने साथियों संग घर के बाहर बैठी महिला व उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपित रंजीत समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment