प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देउम पश्चिम में बाइक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देउम पश्चिम गांव निवासी संदीप रजक पुत्र माता फेर रजक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा भांजा कार्तिक 7 पुत्र संतोष रजक बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय सिलौंधा दर्रा थाना उदयपुर निवासी आशीष पांडेय उर्फ मिथुन पुत्र शोभनाथ ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भांजे कार्तिक को टक्कर मार दिया तथा भाग गया। इससे भांजा गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें