गीत व कविताओ से गूंजा भयहरणनाथ धाम
भयहरणनाथ धाम | प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम मे अति प्राचीन शिवलिंग का साहित्यकारो द्वारा सामूहिक पूजन करके महोत्सव का शुभारम्भ हुआ . देर रात्रि तक साहित्यकारो के गीत व कविताओ से धाम परिसर गुंजायमान रहा . महोत्सव की शुरुवात मे ही महासचिव समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए धाम की प्रगति से सभी को अवगत कराया. कावि सम्मेलन की अध्यक्षता डा नीलिमा मिश्रा ने किया . वहीं कवियो मे जन कवि प्रकाश जी , शिवम भगवती , अनूप अनुपम , रेनू मिश्रा , डा अशोक अग्रहरी , आभा मिश्र , अरूण रत्नाकर , प्रशांत भरूहिया , डा पीयूष मिश्र पीयूष , डा चन्द्र भूषण तिवारी चन्द्र व मंजू पांडेय महक जौनपुरी शामिल रही है . मुख्य अतिथि के रुप मे आकाशवाणी के निदेशक लोकेश शुक्ल जी रहे . विशिष्ट आतिथी के रुप राष्ट्रीय रामायण श्रिंगवेरपुर के अध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय , इलाहाबाद पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष हसन नकवी ने प्रतिभग कार आयोजन को मार्गदार्शित किया . कार्यक्रम का संचालन शरद मिश्र व ऊमाकांत पांडेय ने किया . धन्यवाद अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल ने किया .
इस अवसर पर राजेश मिश्र , वर्षा मिश्रा , अनूप त्रिपाठी , राज किशोर मिश्र , दूध नाथ यादव , हरिकेश पटेल , पी बी सिंह आदि ने अपने विचार व्यकत किया .



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































