V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ईट से लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

सांगीपुर (नि.सं.)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास ईट लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जोगापुर निवासी रामसजीवन कोरी 55 पुत्र जगेशर कोरी मंगापुर स्थित भवन ईट भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह आज सोमवार को सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की ट्राली में ईट लादकर ननौती गांव की तरफ जा रहा था। वह मंगापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक दब गया। हल्ला गुहार मचाने पर लोगो ने दौड़कर उसे बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस पहंुची तथा घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ एहसानुल हक खां का कहना है कि ट्रैक्टर के पहिया का हब टूट जाने के कारण पलट गया। उसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सांगीपुर (नि.सं.)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास ईट लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जोगापुर निवासी रामसजीवन कोरी 55 पुत्र जगेशर कोरी मंगापुर स्थित भवन ईट भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह आज सोमवार को सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की ट्राली में ईट लादकर ननौती गांव की तरफ जा रहा था। वह मंगापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक दब गया। हल्ला गुहार मचाने पर लोगो ने दौड़कर उसे बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस पहंुची तथा घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ एहसानुल हक खां का कहना है कि ट्रैक्टर के पहिया का हब टूट जाने के कारण पलट गया। उसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Comment