V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आम जनमानस के साथ जिले के आला अधिकारियों ने भी किया अपने मत का प्रयोग

छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सकुशल निपट गया चुनाव जनपद में 61 प्रतिशत लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
अयोध्या । मण्डल एवं जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मतदान किया गया जिसमें मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा , रितु रिणवा , पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह , जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पांडेय , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव , अपर जिलाधिकारी अमित सिंह , अपर जिलाधिकारी नगर  सलिल कुमार पटेल , उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह आदि अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के पांचों विधानसभा में शांतिपूर्ण , भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ। किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नही हुई और न ही ऐसी कोई सूचना प्राप्त हुई है। शांतिपूर्वक वातावरण में सम्पन्न हुये मतदान में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों , जोनल , सेक्टर , स्टेटिक मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी , जनप्रतिनिधियों , जनसामान्य , पुलिस के अधिकारियों , जवानों व सभी को हार्दिक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मतगणना सम्पन्न कराने में आप सभी इसी प्रकार अपना आमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने भी सभी से शांतिपूर्ण , भयमुक्त मतदान सम्पन्न कराने में सभी के प्रति आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में चुनाव से जुड़े हुये सभी अधिकारियों , कर्मचारियों , मजिस्ट्रेट को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के मेहनत , समन्वय एवं आपसी सहयोग से लोकतंत्र के इस महापर्व मतदान दिवस को बेहतर एवं सुंदर ढंग से सम्पन्न कराने में सफलता निश्चित रूप से यह संदेश मिलता है कि यदि समन्वय एवं पूरे मनोयोग से कार्य किया जाय तो किसी भी कार्य का परिणाम सुखद होता है। ऐसा अनुभव हम सभी को लोकतंत्र के पर्व पर मतदान सकुशल सम्पन्न कराने में सुखद अनुभूति हो रही है। पुलिस महानिरीक्षक श्री के0पी0 सिंह ने शांतिपूर्ण व सकुशल मतदान संपन्न होने पर सभी को शुभकामना दी है। उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जनपद के अधिकारियों , कर्मचारियों के साथ साथ सभी मीडिया बंधुओं , साधु-संतों को शुभकामनाएं दी है। अन्त में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में पांचों विधानसभाओं 271 रूदौली-61.49 प्रतिशत, 273मिल्कीपूर-59.92 प्रतिशत, 274 बीकापुर-62.65 प्रतिशत, 275 अयोध्या-60.41 प्रतिशत व 276 गोसाईगंज-60.85 प्रतिशत रहा। इस तरह जनपद अयोध्या में सायं 6बजे तक कुल 61 प्रतिशत मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। जनपद के बीकापुर तथा गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में कहीं-कहीं दो गुटों में कहासुनी व मारपीट की घटनाएं हुई जिन्हें प्रशासन ने त्वरित रूप से निस्तारण करा दिया। चुनाव में मतदाताओं के वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण के लिए कार्य कर रहे बीएलओ की कई जगह कमियाँ  देखने को पाई गई।किसी किसी बूथ पर तो 100 से अधिक संख्या में वोटर अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए जिस पर प्रत्याशियों ने एक दूसरे के दल पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। कहीं बूथों के पीठासीन अधिकारी भी दल विशेष के लिए मतदान करने का दबाव बनाते देखे गए ।शायद यह पुरानी पेंशन स्कीम की खुन्नस रही होगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment