V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

यूपी चुनाव में जात-धर्म में बांटने वाली नफरती ताकतों को सजा देगी जनता : संयुक्त मोर्चा किसान सभा

अयोध्या। विधान सभा चुनाव में भाजपा को  सजा देने की अपील के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अयोध्या पहुँचे। एक स्थानीय होटल में  पत्रकार वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी अपील पत्रकारों को सौंपी।किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शशिकांत, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रांतीय सचिव विमल त्रिवेदी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में बीजेपी को वोट की चोट देना हर किसान का ही नहीं जनता के तमाम वर्गों का मकसद है और इसी मकसद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अपील को हर परिवार तक पहुंचाने के लिए हम लोग हर जिले में जा रहे हैं । किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने पत्रकारों को जो अपील सौपी उस अपील में बहुत ही मार्मिक शब्द लिखे थे संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि देश के करोड़ों किसानों ने अपनी फसल और आने वाली नस्ल को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन लड़ा दिल्ली के बॉर्डर पर सर्दी गर्मी बरसात सही सरकारी लाठियां खाई दरबारी लोगों की गालियां सुनी यह संघर्ष में 700 से ज्यादा किसान साथियों ने शहादत दी इस ऐतिहासिक आंदोलन में सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने पर मजबूर किया जिस तरह किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़कर विजय हासिल की उसी तरह यूपी की जनता को इस चुनाव में बीजेपी को हराकर या लड़ाई जीतनी होगी।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अब जनता इनके हिन्दू-मुस्लिम चुनावी कार्ड में नहीं फंसने वाली। इस बार चुनाव में जात-पात और धर्म में बांटने वाली नफरती ताकतों को यूपी की जनता सजा देगी।    देश का किसान अपनी खेती के मोल, मजदूर अपनी मजदूरी, युवा रोजगार के लिए सडकों पर तो संघर्ष कर ही रहा है, अब चुनाव में भी भाजपा को खदेडेगा। प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने अयोध्या की आम जनता से भाजपा को चुनाव में सजा देने की अपील की।  प्रेस वार्ता में राज्य नेतृत्व के अलावा एसकेएम जिला संयोजक मायाराम वर्मा, उत्तर प्रदेश किसान सभा के बाबूराम यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा अतीक अहमद, उ. प्र. खेत मजदूर संगठन के शैलेन्द्र सिंह, भाकियू के अभयराज ब्रह्मचारी, दृगपाल वर्मा, कमला प्रसाद बागी, जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह शेख मोहम्मद,अखिलेश चतुर्वेदी, माले नेता अतीक अहमद,अखिलेश सिंह,शैलेंद्र सिंह,अशोक यादव,मायाराम वर्मा,शेरबहादुर शेर,शिवधर द्विवेदी,रमेश सिंह, बाबुराम यादव,विश्राम प्रजापति,जगदीश वर्मा,रामपाल,देव प्रकाश वर्मा,कृष्ण कुमार मौर्या, प्रमुख किसान नेता एवं संघर्षशील नेता शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। विधान सभा चुनाव में भाजपा को  सजा देने की अपील के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अयोध्या पहुँचे। एक स्थानीय होटल में  पत्रकार वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी अपील पत्रकारों को सौंपी।किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शशिकांत, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रांतीय सचिव विमल त्रिवेदी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में बीजेपी को वोट की चोट देना हर किसान का ही नहीं जनता के तमाम वर्गों का मकसद है और इसी मकसद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अपील को हर परिवार तक पहुंचाने के लिए हम लोग हर जिले में जा रहे हैं । किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने पत्रकारों को जो अपील सौपी उस अपील में बहुत ही मार्मिक शब्द लिखे थे संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि देश के करोड़ों किसानों ने अपनी फसल और आने वाली नस्ल को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन लड़ा दिल्ली के बॉर्डर पर सर्दी गर्मी बरसात सही सरकारी लाठियां खाई दरबारी लोगों की गालियां सुनी यह संघर्ष में 700 से ज्यादा किसान साथियों ने शहादत दी इस ऐतिहासिक आंदोलन में सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने पर मजबूर किया जिस तरह किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़कर विजय हासिल की उसी तरह यूपी की जनता को इस चुनाव में बीजेपी को हराकर या लड़ाई जीतनी होगी।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अब जनता इनके हिन्दू-मुस्लिम चुनावी कार्ड में नहीं फंसने वाली। इस बार चुनाव में जात-पात और धर्म में बांटने वाली नफरती ताकतों को यूपी की जनता सजा देगी।    देश का किसान अपनी खेती के मोल, मजदूर अपनी मजदूरी, युवा रोजगार के लिए सडकों पर तो संघर्ष कर ही रहा है, अब चुनाव में भी भाजपा को खदेडेगा। प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने अयोध्या की आम जनता से भाजपा को चुनाव में सजा देने की अपील की।  प्रेस वार्ता में राज्य नेतृत्व के अलावा एसकेएम जिला संयोजक मायाराम वर्मा, उत्तर प्रदेश किसान सभा के बाबूराम यादव, अखिल भारतीय किसान महासभा अतीक अहमद, उ. प्र. खेत मजदूर संगठन के शैलेन्द्र सिंह, भाकियू के अभयराज ब्रह्मचारी, दृगपाल वर्मा, कमला प्रसाद बागी, जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह शेख मोहम्मद,अखिलेश चतुर्वेदी, माले नेता अतीक अहमद,अखिलेश सिंह,शैलेंद्र सिंह,अशोक यादव,मायाराम वर्मा,शेरबहादुर शेर,शिवधर द्विवेदी,रमेश सिंह, बाबुराम यादव,विश्राम प्रजापति,जगदीश वर्मा,रामपाल,देव प्रकाश वर्मा,कृष्ण कुमार मौर्या, प्रमुख किसान नेता एवं संघर्षशील नेता शामिल रहे।

Leave a Comment