V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास…

प्रतापगढ़। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सेंट जेवियर स्कूल रंजीतपुर चिलबिला के प्रबंधक संजीव सिंह गुड्डू ने कहा कि आउटडोर खेल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास होता है। श्री सिंह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद बच्चों को संबोधित कर रहे थे। सोमवार एवं मंगलवार को हुईं इस खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी, एथलीट, बैडमिंटन सहित कई खेलों में हिस्सा लिया। इस दौरान रेड हाउस ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती। प्रधानाचार्य डॉ मनोज पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी ने सहभागिता की। खेल प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर एवं 50 मीटर रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सेंट जेवियर स्कूल रंजीतपुर चिलबिला के प्रबंधक संजीव सिंह गुड्डू ने कहा कि आउटडोर खेल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास होता है। श्री सिंह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद बच्चों को संबोधित कर रहे थे। सोमवार एवं मंगलवार को हुईं इस खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी, एथलीट, बैडमिंटन सहित कई खेलों में हिस्सा लिया। इस दौरान रेड हाउस ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती। प्रधानाचार्य डॉ मनोज पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सह प्रबंधक संतोष द्विवेदी ने सहभागिता की। खेल प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर एवं 50 मीटर रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।

Leave a Comment