V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अधेड़ की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना की पुलिस ने घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर करने के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कटाता निवासी अशोक कुमार हरिजन विगत 15 फरवरी को घर के बाहर सो रहा था। उसी समय धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सीता देवी ने गांव व रिश्तेदारी के छह लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ मानधाता उदयवीर सिंह ने मय हमराही कल शाम एक आरोपी विपिन सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज निवासी सराय गोविन्द राय को रेलवे क्रासिंग विश्वनाथगंज के पास गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आज उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियो की तलाश व दबिश दी जा रही है। साथ ही उन्हे जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना की पुलिस ने घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर करने के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कटाता निवासी अशोक कुमार हरिजन विगत 15 फरवरी को घर के बाहर सो रहा था। उसी समय धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सीता देवी ने गांव व रिश्तेदारी के छह लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ मानधाता उदयवीर सिंह ने मय हमराही कल शाम एक आरोपी विपिन सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज निवासी सराय गोविन्द राय को रेलवे क्रासिंग विश्वनाथगंज के पास गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आज उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियो की तलाश व दबिश दी जा रही है। साथ ही उन्हे जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment