प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मैनाथी कुंवर चन्द्रावती महाविद्यालय सराय आनादेव में आज मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर लगाया गया। प्रबंधक सिद्धार्थ सिंह चैहान ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य डा. एस.के. सिंह ने एकता पर जोर देते हुए संगठित हो कार्य करने पर बल दिया। इसी के साथ कार्यक्रमाधिकारी रचना गुप्ता ने सफाई एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डा. अशोक त्रिपाठी, शैलेन्द्र पांडेय, डा. जे.पी. मिश्र, आशुतोष शुक्ल, जीतेेंद्र कुमार, संगीता सिंह, तेज बहादुर यादव तथा बड़ी संख्या में शिविर के छात्र छात्राओ ने सहभाग किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें