मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गजेहड़ा में फांसी लगाकर विवाहिता द्वारा जान देने के मामले मे पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी पति व ससुर को आज गिरफ्तार कर लिया। गजेहड़ा गांव निवासी अनीता देवी 28 पत्नी राजेश कुमार गुप्ता ने पारिवारिक विवाद के चलते विगत 18 फरवरी को घर के अंदर टुपट्टे की रस्सी बनाकर तथा छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दिया था। परिजनो ने पहले सोचा था कि कमरे में सोई होगी कमरा बंद था। उसे तोड़कर देखा गया तो वह पंखे से लटकी हुई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नगर कोतवाली के गांव सकरौली निवासी मृतका के भाई विनीत कुमार गुप्ता ने मानधाता थाने में तहरीर देकर पति राजेश कुमार गुप्ता, सास विमला देवी, ससुर अमृतलाल गुप्ता एवं ननद रीता देवी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आज सुबह देल्हूपुर चैकी प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने घर से आरोपी पति राजेश गुप्ता एवं ससुर अमृतलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनो को जेल भेज दिया। एसओ मानधाता उदयवीर सिंह ने बताया कि बच्चे दो आरोपियो की तलाश की जा रही है। उन्हे भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें