मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अलीपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक व्यक्ति की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अलीपुर गांव निवासी लाल बहादुर सरोज, जगदीश सरोज एवं राम बहादुर सरोज के छप्पर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे छप्परो में रखा गृहस्थी का सामान कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया। आग से जगदीश सरोज तथा लाल बहादुर का बकरा झुलस गया। गांव वालो ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर मानधाता पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग में तीनो परिवारो का करीब 50 हजार का नुकसान होने का अनुमान है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें