जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे व मंदिर पर ताला लगावाया था क्या वह मंदिर निर्माण का काम करते: सीएम योगी
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के सुच्चितागंज स्थित आरडी इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान विशाल जनसभा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। परन्तु पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। जो धमकी देते थे कि राममंदिर का फैसला आयेगा तो ये हो जायेगा। हमने तब भी बोला कि एक मच्छर नहीं मरने वाला। कुछ नहीं होगा। फैसला दो। धमकी देने वाले पेशेवर गुण्डे माफिया साढ़े चार साल तक बिलों के अंदर दुबके थे। चुनाव की घोषणा के बाद बाहर आकर धमकी बाज बन गये। धमकी दे रहे है। थोड़े दिन और इनकी गर्मी रहने दो। दस मार्च के बाद सब शांत हो जायेगा। 10 मार्च के बाद सब अपने आप शांति। उन्होनें कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का काम प्रारम्भ हुआ है। क्या यह काम कांग्रेस बीएसपी व बबुआ कर पाते। जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे व मंदिर पर ताला लगावाया था क्या वह मंदिर निर्माण का काम करते। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो कहा करके दिखा दिया। अयोध्या में राममंदिर के निर्माण में कोई संदेह नहीं है। केवल मंदिर का निर्माण ही नहीं हो रहा है। अयोध्या विश्व की सुन्दरतम नगरी के रुप में स्थापित हो रही है। पूरे अयोध्या जनपद को लाभ होगा। हमने इसलिए इसका नाम अयोध्या कर दिया है। पहले लोग इसे फैजाबाद के नाम से परिचय देते थे। दुनिया इसे अयोध्या के नाम से जानती थी। हमने इस जनपद का नाम अयोध्या कर दिया। 2017 के पहले प्रदेश में एक महोत्सव होता था वह सैफई महोत्सव था। आयोजको को यह पता नहीं होता था कि यह महोत्सव क्या है। लोगो की समझ में नहीं आता था कि क्या हो रहा है। आज जब महोत्सव की बात होती है अयोध्या के दीपोत्सव की बात जरुर होती है। हर घर में दीप जलता है। राम की पैड़ी व अयोध्या दीपों से जगमाती है। गरीबों के घर दीपक आते है तो उनके घर भी रोशन होते है। नये भारत का यही नया उत्तर प्रदेश है। इस उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दीपोत्सव, वृंदावन बरसाना का रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली, प्रयागराज का कुम्भ इसका उदाहरण है। यह नया उत्तर प्रदेश है जहां सभी तीर्थो को संवारने का काम हो रहा है। भाजपा की सरकार ने अन्नदाता के कर्ज को माफ करने का काम किया। अवैध बूचड़खानों को बंद किया गया। हमने निर्णय लिया कि हम गोमाता को कटने नहीं देंगे और किसानों की फसलों का का भी नुकसान नहीं होगा। हर बेसहारा गाय के लिए गोशाला का निर्माण होगा। हर गोशाला को प्राकृतिक उर्जा से जोड़ेगे। गोमाता की रक्षा होगी और अवैध बूचड़खाना भी नहीं चलेगा। कसाई ठेला लगाकर सब्जी बेचता दिखेगा। सरकार बनने के बाद हमने निर्णय अवैध बूचड़खाने बंद करने का तथा एंटी रोमियों का निर्णय लिया। परन्तु सपा ने आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेने का निर्णय लिया। जब राममंदिर का निमार्ण प्रारम्भ हुआ तो बबुआ को भी लगता है अयोध्या आना चाहिए। पहले कहते थे परिंदा पर नहीं मार सकेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मतदान के समय आपको यह तय करना होगा कि एक तरफ दंगा, लूट व किडनैपिंग करने वाले व दूसरी तरफ माफियों को जेल भेजने वाले है। इस सरकार के पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। सरकार की योजनाओं में यूपी नम्बर वन है। भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है।
वहीं इस विशाल जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा। लोग छतों पर खड़े होकर मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुन रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला प्रभारी यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनाली रावत, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राजू दास, राघवेन्द्र पाण्डेय, सरोज यादव, अमरनाथ वर्मा, सुनील मिश्रा, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































