V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एमबीए टूरिज्म एवं हास्पिटालिटी के छात्रों ने चलाया पर्यटन जागरूकता अभियान

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस के अवसर पर डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम0बी0ए0 टूरिज्म एवं हास्पिटालिटी मैनेजमेंट के छात्रों ने सोमवार को राम की पैडी, अयोध्या में पर्यटन जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने उपस्थित पर्यटकों को पर्यटन के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम अयोध्या के अपर नगर आयुक्त सचिदानंद सिंह कहा कि अवध विश्वविद्यालय आये दिन पर्यटकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है। उन्होनें छात्रों से कहा कि अयोध्या में आने वाले दिनों पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी। इनसे मिलकर सुझाव प्राप्त करते रहे। नगर निगम, अयोध्या अपने स्तर पर यथासम्भव उन सुुझावों पर कार्य करेगा। उन्होंने राम की पैड़ी पर सभी से सुझाव प्राप्त किया और प्रशासनिक स्तर पर सुधार का आश्वासन दिया।  इस अभियान में प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य है कि लोगों को उत्तर प्रदेश में पर्यटन का बढावा दिया जा सके। आज उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के रूप में द्वितीय स्थान है, जिसे प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयत्न करना होगा। अयोध्या आने वाले समय में विश्व की प्रमुख पर्यटन स्थली होगी, जिसमें आप सभी छात्रों की प्रमुख भूमिका होगी और रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अयोध्या के पर्यटन विकास में जो भी योगदान होगा उसमें अपना पूरा सहयोग करेगें। इस कार्यक्रम में डाॅ0 आशुतोष पाण्डेय, डाॅ0 महेन्द्र पाल सिंह, डाॅ0 अंशुमान पाठक, डाॅ0 रामजी सिंह, डाॅ0 रामजीत सिंह, डाॅ0 रवीन्द्र भारद्वाज, डाॅ0 प्रियंका सिंह, डाॅ0 कविता श्रीवास्तव, डाॅ0 आशीष पटेल, डाॅ0 हर्षवर्धन सहित छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस के अवसर पर डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम0बी0ए0 टूरिज्म एवं हास्पिटालिटी मैनेजमेंट के छात्रों ने सोमवार को राम की पैडी, अयोध्या में पर्यटन जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने उपस्थित पर्यटकों को पर्यटन के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम अयोध्या के अपर नगर आयुक्त सचिदानंद सिंह कहा कि अवध विश्वविद्यालय आये दिन पर्यटकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है। उन्होनें छात्रों से कहा कि अयोध्या में आने वाले दिनों पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी। इनसे मिलकर सुझाव प्राप्त करते रहे। नगर निगम, अयोध्या अपने स्तर पर यथासम्भव उन सुुझावों पर कार्य करेगा। उन्होंने राम की पैड़ी पर सभी से सुझाव प्राप्त किया और प्रशासनिक स्तर पर सुधार का आश्वासन दिया।  इस अभियान में प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य है कि लोगों को उत्तर प्रदेश में पर्यटन का बढावा दिया जा सके। आज उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के रूप में द्वितीय स्थान है, जिसे प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयत्न करना होगा। अयोध्या आने वाले समय में विश्व की प्रमुख पर्यटन स्थली होगी, जिसमें आप सभी छात्रों की प्रमुख भूमिका होगी और रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अयोध्या के पर्यटन विकास में जो भी योगदान होगा उसमें अपना पूरा सहयोग करेगें। इस कार्यक्रम में डाॅ0 आशुतोष पाण्डेय, डाॅ0 महेन्द्र पाल सिंह, डाॅ0 अंशुमान पाठक, डाॅ0 रामजी सिंह, डाॅ0 रामजीत सिंह, डाॅ0 रवीन्द्र भारद्वाज, डाॅ0 प्रियंका सिंह, डाॅ0 कविता श्रीवास्तव, डाॅ0 आशीष पटेल, डाॅ0 हर्षवर्धन सहित छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड उपस्थित रहे।

Leave a Comment