V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जनों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा में विभिन्न पाटियों से आये पैतालिस लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान व नीरज श्रीवास्तव रिंकू के नेतृत्व में पार्टी का ध्वज प्रदान करके सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र चौरसिया, बसपा के वरिष्ठ नेता भोला शंकर शुक्ला समेत सभी को पार्टी में शामिल कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसमें सभी का प्रयास भी समाहित है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। कोविड काल के दौरान जब दूसरे देश इससे संघर्ष कर रहे थे उस दौरान भारत इस पर विजय प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से गतिशील हो रहा था। भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। अंतिम व्यक्ति उत्थान के प्रति हम संकल्पित है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंडित अमरनाथ पाण्डेय, रवि मिश्रा, अमरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, विश्वदीपक त्रिपाठी, विजय तिवारी, शिवपूजन पाण्डेय, अजीत शुक्ला, दीपक तिवारी, राहुल तिवारी, धर्मचन्द्र चौरसिया शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा में विभिन्न पाटियों से आये पैतालिस लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान व नीरज श्रीवास्तव रिंकू के नेतृत्व में पार्टी का ध्वज प्रदान करके सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र चौरसिया, बसपा के वरिष्ठ नेता भोला शंकर शुक्ला समेत सभी को पार्टी में शामिल कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसमें सभी का प्रयास भी समाहित है। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। कोविड काल के दौरान जब दूसरे देश इससे संघर्ष कर रहे थे उस दौरान भारत इस पर विजय प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से गतिशील हो रहा था। भाजपा प्रत्याशी डा अमित सिंह चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। अंतिम व्यक्ति उत्थान के प्रति हम संकल्पित है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंडित अमरनाथ पाण्डेय, रवि मिश्रा, अमरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, विश्वदीपक त्रिपाठी, विजय तिवारी, शिवपूजन पाण्डेय, अजीत शुक्ला, दीपक तिवारी, राहुल तिवारी, धर्मचन्द्र चौरसिया शामिल रहे।

Leave a Comment