V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जब-जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार रही है तब तब हर पीड़ित को न्याय मिला:सुनील पाठक

बीकापुर-अयोध्या। विधानसभा बीकापुर का चुनाव सर्वधर्म सद्भाव पर आधारित होगा। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी धर्म एवं जाति का सहारा लेकर चुनाव लड़ रही है वही दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी सर्व धर्म सद्भाव एवं सबके विकास के अहम मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में है, उक्त बातें बीकापुर विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील पाठक ने सोफिया पारा मेंआयोजित सभा मे कही। श्री पाठक ने कहा बहुजन समाज पार्टी जन जन का विकास करके सत्य के रास्ते पर चलकर आम जनता की सरकार बनाना चाहती है,  उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जब-जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार रही है तब तब हर पीड़ित को न्याय मिला, कानून व्यवस्था हर आम व्यक्ति के लिए सुलभ रहती थी, आज शासन प्रशासन अनियंत्रित है इसे ठीक कराने के लिए बहुजन समाज पार्टी का सत्ता में काबिज होना अत्यंत जरूरी है। शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख जनपद के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता संतोष दुबे ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को बीकापुर विधानसभा की तरक्की एवं खुशहाली के लिए समर्थन दिया है उन्होंने जनता से अपील किया अगर बीकापुर विधानसभा की तरक्की और खुशहाली आम जनता चाहती है तो बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक को अपना मत और आशीर्वाद प्रदान कर तन मन धन से इनकी जीत तक लोगों से मिले और समर्थन देने की बात करें। श्री पाठक ने सभा में उपस्थित जन-जन से यह अपील किया कि अगर मुझे आप लोगों ने बीकापुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया तो बीकापुर विधानसभा को उत्तम  विधानसभा बनाने का काम करूंगा। सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में राम भरत पांडे ,विजय कुमार उपाध्याय, राजेश दुबे, रोहित पांडे, बबलू मौर्य, लालमणि निषाद, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, लल्लन पांडे ,सूरज प्रजापति, जितेंद्र पाल, अमरजीत कोरी ,दुर्गादास गौतम आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर-अयोध्या। विधानसभा बीकापुर का चुनाव सर्वधर्म सद्भाव पर आधारित होगा। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी धर्म एवं जाति का सहारा लेकर चुनाव लड़ रही है वही दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी सर्व धर्म सद्भाव एवं सबके विकास के अहम मुद्दे लेकर चुनाव मैदान में है, उक्त बातें बीकापुर विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुनील पाठक ने सोफिया पारा मेंआयोजित सभा मे कही। श्री पाठक ने कहा बहुजन समाज पार्टी जन जन का विकास करके सत्य के रास्ते पर चलकर आम जनता की सरकार बनाना चाहती है,  उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जब-जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार रही है तब तब हर पीड़ित को न्याय मिला, कानून व्यवस्था हर आम व्यक्ति के लिए सुलभ रहती थी, आज शासन प्रशासन अनियंत्रित है इसे ठीक कराने के लिए बहुजन समाज पार्टी का सत्ता में काबिज होना अत्यंत जरूरी है। शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख जनपद के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता संतोष दुबे ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को बीकापुर विधानसभा की तरक्की एवं खुशहाली के लिए समर्थन दिया है उन्होंने जनता से अपील किया अगर बीकापुर विधानसभा की तरक्की और खुशहाली आम जनता चाहती है तो बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक को अपना मत और आशीर्वाद प्रदान कर तन मन धन से इनकी जीत तक लोगों से मिले और समर्थन देने की बात करें। श्री पाठक ने सभा में उपस्थित जन-जन से यह अपील किया कि अगर मुझे आप लोगों ने बीकापुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया तो बीकापुर विधानसभा को उत्तम  विधानसभा बनाने का काम करूंगा। सभा में उपस्थित प्रमुख लोगों में राम भरत पांडे ,विजय कुमार उपाध्याय, राजेश दुबे, रोहित पांडे, बबलू मौर्य, लालमणि निषाद, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, लल्लन पांडे ,सूरज प्रजापति, जितेंद्र पाल, अमरजीत कोरी ,दुर्गादास गौतम आदि रहे।

Leave a Comment