V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

डिप्टी सीएम ने किया जनसभा

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी अपना दल निषाद राज के सिराथू विधानसभा से  प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा में कई जनसभाओं को तूफानी दौरा करते हुए संबोधित किया । इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला ।सभाओं में मौजूद रहे समर्थकों को उत्साहित कर कमल के फूल चुनाव निशान पर मतदान की उन्होंने अपील की है। उन्होंने सिराथू विधानसभा को सजाने संवारने का वादा किया उन्होंने कहा कि सिराथू विधानसभा मात्र क्षेत्र नहीं है बल्कि मेरा परिवार है। अभी तक लखनऊ लोग मिलने जाते थे अब लखनऊ सिराथू आएगा।_जनसैलाब को संबोधित करते हुए प्रचंड आशीर्वाद देने का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आम जनमानस से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। सड़क बिजली पानी हर घर तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी को नई पहचान देने के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी बनाई है जिससे आज प्रदेश की जनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से कम समय में यात्रा करती है। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश सबसे खुशहाल राज्य होगा। सिराथू प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य मोहब्बतपुर पइंसा, शमशाबाद, कादीपुर ,कोखराज, शहजादपुर टेढ़ी मोड़, मोहब्बत जीता, पथरावा में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी अपना दल निषाद राज के सिराथू विधानसभा से  प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा में कई जनसभाओं को तूफानी दौरा करते हुए संबोधित किया । इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला ।सभाओं में मौजूद रहे समर्थकों को उत्साहित कर कमल के फूल चुनाव निशान पर मतदान की उन्होंने अपील की है। उन्होंने सिराथू विधानसभा को सजाने संवारने का वादा किया उन्होंने कहा कि सिराथू विधानसभा मात्र क्षेत्र नहीं है बल्कि मेरा परिवार है। अभी तक लखनऊ लोग मिलने जाते थे अब लखनऊ सिराथू आएगा।_जनसैलाब को संबोधित करते हुए प्रचंड आशीर्वाद देने का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आम जनमानस से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। सड़क बिजली पानी हर घर तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी को नई पहचान देने के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी बनाई है जिससे आज प्रदेश की जनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से कम समय में यात्रा करती है। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश सबसे खुशहाल राज्य होगा। सिराथू प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य मोहब्बतपुर पइंसा, शमशाबाद, कादीपुर ,कोखराज, शहजादपुर टेढ़ी मोड़, मोहब्बत जीता, पथरावा में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया।

Leave a Comment