सांगीपुर (नि.सं.)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में इन दिनो फेरी वालो के कारण चोरी व छिनैती की घटनाएं बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि फेरी कर सामान बेचने वाले ही चोरी व छिनैती जैसी घटनाओ को अंजाम दे रहे है। उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव में विगत 1 फरवरी को दो घरो में लाखो की चोरी हुई थी। ग्रामीणो ने बताया कि घटना से पूर्व तीन से चार दिन तक लगातार फेरी वाले कोई कपड़ा कम्बल श्रृंगार सामग्री, स्वेटर, शाल आदि सामान लेकर बेचने आते थे। जब से चोरी हुई उसी दिन से कोई फेरी वाला नहीं दिखाई पड़ा। इसी तरह उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे चैहान मुस्तफाबाद गांव के छह घरो में मंगलवार की रात चोर लाखो रूपए की नकदी समेत लाखो रूपए का जेवर समेट ले गए थे। वहां पर भी लोगो का शक फेरी वालो पर ही है। इसी तरह सांगीपुर इलाके के गदियान गांव में गुरूवार को दिन में नर्सरी में काम करने वाले एक वृद्ध के पास जाकर फेरी वाले ने जबरन कपड़ा की खरीददारी करने के लिए कहा। जब वृद्ध ने कपड़ा खरीदने से इंकार किया तो फेरी वाले चार युवको ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही वृद्ध की जेब से चार हजार रूपए नकद लेकर भाग गए। इस तरह क्षेत्र में फेरी वालो की धमाचैकड़ी ग्रामीणो में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। यदि समय रहते पुलिस नही चेती तो क्षेत्र में कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें