प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेहुआ लालगंज में पड़ोसियो ने विवाद में एक युवक को जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान होने के साथ ही अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है। गांव रेहुआ लालगंज निवासी संदीप कुमार पुत्र तुन्ग कुमार ने आज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर रखा ईट घर ले जा रहा था। उसी समय पडोसी लल्लू प्रसाद पुत्र सुंदरलाल तथा उनके लड़के नितेश उर्फ गोलू, शुभ उर्फ छोटू एक राय होकर गाली गलौज करते हुए ईट ले जाने से मना करने लगे। जब इसका विरोध किया तो तीनो उसे ईट व लाठी डण्डे से मारने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इसके बाद तीनो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनकी पिटाई से सिर एवं आंख पर गंभीर चोट आ गई। साथ वह गिरकर अचेत हो गए। पड़ोसियो ने इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद उसे होश आया। पीड़ित ने आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें