सफारी कार व बाइक की आमने सामने हुई टक्कर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी से प्रतापगढ़ रोड स्थित गांव भैसौनी तेरहमील के समीप तेज रफ्तार सफारी कार एवं बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवको की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना गुरूवार को रात की है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईशनपुर निवासी श्रवण कुमार शर्मा 22 पुत्र हरिराम शर्मा, यूसुफ 24 पुत्र इसरायल एवं दीपक गुरूवार की रात पल्सर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वह लोग पट्टी से प्रतापगढ़ रोड स्थित गांव भैसौनी तेरह मील के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार सफारी कार से आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार तीनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही तीनो को जिला मेडिकल कालेज ले गई। वहां पर चिकित्सको ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उनके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने तीनो शवो का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतको के परिजनो में कोहराम मचा ह।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें