V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों की खंगाली हकीकत, सख्ती के निर्देश

लालगंज, प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को रामपुर खास के पुलिस प्रेक्षक ने क्रिटिकल एवं बर्नेवल बूथों मे प्रबन्धों का औचक जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के पुलिस प्रेक्षक अनूप कुर्बिला जैन ने लालगंज कोतवाली के अमावां, सराय जगत, खानापटटी, मेढ़ावां तथा सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नरायनदास, भैंसना, सिलौधी, सुजाखर आदि मे औचक निरीक्षक कर बूथों पर बिजली, पानी व प्रवेश द्वारों की स्थितियों का जायजा लिया। प्रेक्षक ने लालगंज कोतवाल कमलेश पाल तथा सांगीपुर एसओ जीतेन्द्र सिंह को ऐसे बूथों को अभी से ही कड़ी पुलिस निगरानी मे रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होनें संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों से जुड़े चिन्हित अपराधियों की नियमित गतिविधियों का रिकार्ड रखने एवं शंातिभंग की आशंका मे भी चिन्हित लोगों पर कड़ी नजर बनाये रखने को कहा है। निरीक्षण के दौरान लालगंज कोतवाल कमलेश पाल व सांगीपुर एसओ जीतेन्द्र सिंह तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखी गयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को रामपुर खास के पुलिस प्रेक्षक ने क्रिटिकल एवं बर्नेवल बूथों मे प्रबन्धों का औचक जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के पुलिस प्रेक्षक अनूप कुर्बिला जैन ने लालगंज कोतवाली के अमावां, सराय जगत, खानापटटी, मेढ़ावां तथा सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे नरायनदास, भैंसना, सिलौधी, सुजाखर आदि मे औचक निरीक्षक कर बूथों पर बिजली, पानी व प्रवेश द्वारों की स्थितियों का जायजा लिया। प्रेक्षक ने लालगंज कोतवाल कमलेश पाल तथा सांगीपुर एसओ जीतेन्द्र सिंह को ऐसे बूथों को अभी से ही कड़ी पुलिस निगरानी मे रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होनें संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों से जुड़े चिन्हित अपराधियों की नियमित गतिविधियों का रिकार्ड रखने एवं शंातिभंग की आशंका मे भी चिन्हित लोगों पर कड़ी नजर बनाये रखने को कहा है। निरीक्षण के दौरान लालगंज कोतवाल कमलेश पाल व सांगीपुर एसओ जीतेन्द्र सिंह तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखी गयी।

Leave a Comment