सुलतानपुर। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चुनावी जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को सुबह जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने विवेकनगर और निराला नगर में जनसम्पर्क कर 27 फरवरी को कमल के फूल पर मतदान कर पीएम मोदी व सीएम योगी के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया। वहीं नगर के दीवानी परिसर, कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं और वादकारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा। गौरतलब हो कि विनोद सिंह खुद अधिवक्ता हैं और अपनी वकालत की शुरुवात भी उन्होंने यही से की थी। लिहाजा उन्हें अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि देश मे पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार ने विकास का रोल माडल स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व बार अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, नागेंद्र सिंह, महेश शर्मा, रायसाहब सिंह, राम विशाल तिवारी, नरेन्द्र सिंह तथा आनन्द चैबे,मुन्ना चैबे सहित सभी वकीलों से मुलाकात की। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने शुक्रवार को सैदपुर, हयातनगर, मधुबन बलरामऊ, जंजाली का पुरवा आलहादपुर, गड़ौरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में सभाएँ की व डोर टू डोर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा यूपी सुरक्षा के मामले में नजीर बना है और कानून व्यवस्था व विकास के नए-नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मुद्दे पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान कोई गरीब भूखा ना सोएं इसकी चिंता व व्यवस्था पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार ने सुनिश्चित की है और आज सरकार सभी गरीब व जरूरतमंदों को सरकार डबल राशन देने का काम कर रही है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह के साथ महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, विधानसभा प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिंह, संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल समेत तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें