V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सरकार ने किया यूपी में माफियाराज का खात्मा : लल्लू सिंह

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में फत्तेहपुर मुमताजाबाद, भदौली, समैसा, रोशननगर, खुशहालगंज, दुगवा व द्वारिकापुर में जनसम्पर्क व चौपाल के दौरान कहा कि यूपी से माफियाराज का खात्मा सरकार ने किया। हर व्यक्ति को सुरक्षा का अहसास कराया। वर्तमान में अपराधी या तो जेल में है अथवा प्रदेश छोड़कर भाग गये है। यूपी के कानून व्यवस्था की सराहना पूरे देश में हो रही है। उन्होने कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण का निर्माण वर्तमान सरकार ने किया है। भष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया गया है। उद्यमियों व व्यापारियों की अपेक्षा के अनुकूल परिवेश बनाया गया। जिससे उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बना। यहां नये उद्योग लगने से रोजगार सृजन होगा। गांव शहर व कस्बे में समृद्धि आयेगी। लघु तथा कुटीर उद्योगो को विकसित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी। आत्मनिर्भरता की राह पर समाज को गतिशील किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में फत्तेहपुर मुमताजाबाद, भदौली, समैसा, रोशननगर, खुशहालगंज, दुगवा व द्वारिकापुर में जनसम्पर्क व चौपाल के दौरान कहा कि यूपी से माफियाराज का खात्मा सरकार ने किया। हर व्यक्ति को सुरक्षा का अहसास कराया। वर्तमान में अपराधी या तो जेल में है अथवा प्रदेश छोड़कर भाग गये है। यूपी के कानून व्यवस्था की सराहना पूरे देश में हो रही है। उन्होने कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण का निर्माण वर्तमान सरकार ने किया है। भष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया गया है। उद्यमियों व व्यापारियों की अपेक्षा के अनुकूल परिवेश बनाया गया। जिससे उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बना। यहां नये उद्योग लगने से रोजगार सृजन होगा। गांव शहर व कस्बे में समृद्धि आयेगी। लघु तथा कुटीर उद्योगो को विकसित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी। आत्मनिर्भरता की राह पर समाज को गतिशील किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment