राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की पहल पर मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ खून
अयोध्या। जिले के इमामबाड़ा, राठहवेली के सैय्यद मनसूब हैदर आब्दी ने ब्लड बैंक पहुचकर राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले पंडित चंद्रमणि पांडेय के लिए दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड एबी निगेटिव डोनेट कर सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल पेश किया। बताते चले की एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप का खून दुनिया का सबसे दुर्लभ खून है लिहाजा यह रक्तदान सीधे तौर पर जीवनदान है। ब्लड मिलने के बाद जहां चन्द्रमणि पांडेय के परिजनों ने राहत की सांस लिया तो वही मनसूब हैदर आब्दी ने कहा कि यदि मेरे खून से किसी की जान बचती है तो ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ज्ञातव्य हो कि अयोध्या जनपद के कुमारगंज विकास खंड के ग्राम जगन्नाथ पुर के 57 वर्षीय बुजुर्ग जिले एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट है, जिनका कूल्हा बुरी तरह से फैक्चर है और डॉक्टर ने एबी निगेटिव ब्लड का डिमांड किया लेकिन जिले के चारों ब्लड बैंक में उस ग्रुप का खून न होने के चलते परिजन परेशान हो चुके और ऊन्होने उस ग्रुप के खून के लिए पडौसी जनपद में भी चक्कर काटे लेकिन उन्हें कही से ब्लड मिल नहीं पाया और ब्लड के अभाव में पेसेंट का ऑपरेशन रुका हुआ था। इसी बीच उक्त प्रकरण की जानकारी रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्त को मिली तो उन्होंने एबी निगेटिव डोनर के लिए मैसेज वायरल किया तो वायरल मैसेज को संज्ञान में लेकर मुम्बई की मिनहाज सुगरा ने संस्था से संपर्क कर बताया कि फैज़ाबाद के उनके भाई का ब्लड एबी निगेटिव है और वो ब्लड डोनेट करने के लिए हॉस्पिटल पहुच रहे है। और जैसे ही उक्त आशय की जानकारी सैयद मनसूब हैदर आब्दी को मिली तो उन्होंने अपना सारा आवश्यक काम छोड़कर फरिस्ते की तरह ब्लड बैंक पहुचकर अनजान के लिए ब्लड डोनेट कर कौमी एकता की मिसाल पेश किया। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि सोशल मीडिया का सहारा लेकर हर जरूरतमंद तक संस्था ब्लड मुहैया करा रहा है और 2016 से अब तक लगभग 3200 लोगों को संस्था से ब्लड दिया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































