अयोध्या । यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अयोध्या इकाई ने युवा पत्रकार आलोक कुमार की पटरंगा थाना क्षेत्र में दुर्घटना से हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कचहरी स्थित सेनानी भवन परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे युवा साथी पत्रकार आलोक कुमार की विगत दिवस सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई जो एक अपूरणीनीय क्षति है।आलोक कुमार रुदौली इकाई का सक्रिय सदस्य रहा है तथा पत्रकारिता क्षेत्र में कम ही समय में एक अपनी छवि स्थापित किया था। संगठन पत्रकार आलोक कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु शासन से हर संभव प्रयास करेगा। शोक सभा में संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता संगठन मंत्री रवि मौर्य राकेश तिवारी उपाध्यक्ष राकेश वैद सहज राम यादव प्रमोद कुमार पांडेय राजेन्द्र कुमार दुबे विवेक वर्मा सोनू चौधरी राजेश सिंह योगेश सिंह महेंद्र उपाध्याय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































