सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट में नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी के सुलतानपुर 188 विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि जीत के बाद क्षेत्र को एजुकेशन हब बनाने का वादा किया। मंत्री श्री सिंह का कहना है कि अपने पिता स्व. केदार नाथ सिंह के कार्य से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह संकल्प किया है। साथ ही चिकित्सा और शिक्षा में आमूलचूल सुधार लाते हुए सुलतानपुर किसान सहकारी चीनी मिल के जीर्णोद्धार को अपने एजेंडे का मुख्य बिंदु बताया है। वही नामांकन के बाद 187 इसौली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ बजरंगी ने धनबल और बाहुबल पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोनों ना चल कर सिर्फ जनबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। नामांकन के दौरान बैरिकेडिंग पर भाजपाई जमकर नारेबाजी करते नजर आए। विधानसभा 190 लंभुआ के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने अपना नामांकन समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बनाकर मैदान में जा रहे हैं। हमें सभी जाति वर्ग का समर्थन मिल रहा है।बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर बिना किसी भेद-भाव के लंभुआ विधानसभा में समग्र विकास की गंगा बहाई जाएगी। वही 187 इसौली से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बीएम यादव ने पर्चा भरा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें