V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आराजक तत्वो ने चाय पान की गुमटी मे लगाई आग

ग्रामीणो के सहयोग से बुझी आग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना अंतर्गत सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम के सामने स्थित चाय पान की गुमटी में बीती रात आराजक तत्वो ने आग लगा दिया। इससे गुमटी में खा काफी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनपुर खूझी निवासी अजय कुमार तिवारी उर्फ ललित तिवारी ने अपने जीविकोपार्जन के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ के सामने गुमटी रखकर चाय पान की दुकान लगा रखी है। वह गुरूवार की रात करीब 8.50 बज रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। इसके थोड़ी ही देर बाद गुमटी मं आग की लपटे उठने लगी। अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य कर्मियो ने देखा तो शोर मचाया। इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही किसी तरह आग पर काबू पाया। गुमटी के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी कंधई थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित से पूंछतांछ करके वापस लौट गई। गुमटी के अंदर गैस सिलेण्डर भी रखा था मगर वही घटना होने से बच गई। मौके पर पेट्रोल की बोतल भी मिली है। उसमें थोड़ा पेट्रोल भी बचा था। गुमटी में पांच बार चोरी की घटना भी हो चुकी है। बीस दिन पूर्व गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

ग्रामीणो के सहयोग से बुझी आग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना अंतर्गत सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम के सामने स्थित चाय पान की गुमटी में बीती रात आराजक तत्वो ने आग लगा दिया। इससे गुमटी में खा काफी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करनपुर खूझी निवासी अजय कुमार तिवारी उर्फ ललित तिवारी ने अपने जीविकोपार्जन के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ के सामने गुमटी रखकर चाय पान की दुकान लगा रखी है। वह गुरूवार की रात करीब 8.50 बज रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। इसके थोड़ी ही देर बाद गुमटी मं आग की लपटे उठने लगी। अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य कर्मियो ने देखा तो शोर मचाया। इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही किसी तरह आग पर काबू पाया। गुमटी के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी कंधई थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित से पूंछतांछ करके वापस लौट गई। गुमटी के अंदर गैस सिलेण्डर भी रखा था मगर वही घटना होने से बच गई। मौके पर पेट्रोल की बोतल भी मिली है। उसमें थोड़ा पेट्रोल भी बचा था। गुमटी में पांच बार चोरी की घटना भी हो चुकी है। बीस दिन पूर्व गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment