अयोध्या । स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी अयोध्या को बनाया गया है। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी। कार्यक्रम निम्नवत है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों जिनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है। जनपद फैजाबाद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय चरण की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी, जिसके पश्चात प्रत्याशियों द्वारा 17 फरवरी 2022 तक नामांकन किया जा सकता है। नाम निर्देशनों की जांच 18 फरवरी 2022 को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022, मतदान 07 मार्च 2022 को पूर्वान्हन 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी है, जिसमें भाजपा बसपा सपा कांग्रेस कम्म्युनिस्ट पार्टी आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है तथा चुनाव में जनपद अयोध्या के अलावा अम्बेडकरनगर के स्थानीय निकाय के मतदाता भाग लेंगे जिसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, छावनी बोर्ड के सदस्य मतदाता है। इसमें जनपद अयोध्या में 12, जनपद अम्बेडकरनगर में 09 मतदेय स्थल बनाये जायेंगे तथा इसमें पुरूष मतदाता कुल 7782, महिला मतदाता 1759 कुल मतदाता 4041 होंगे। इस चुनाव के लिए दोनों जनपद को 05 जोन में बांटा गया है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या 21 होंगी तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 21-21 होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 10 हजार तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार को 5 हजार जमा करना होगा। प्रत्याशी के प्रस्तावक 10 होंगे तथा सभी अपने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र के आधार पर वोट डालेंगे। मतदान 7 मार्च को सभी 21 मतदेय स्थलों पर प्रातः 08 बजे से 04 बजे तक होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए समुचित व्यवस्था की गयी है तथा दोनों जनपदों के स्थानीय निकाय हेतु नामांकन स्थल जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय में ही होगा।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

विधान परिषद के सदस्य के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी होगी
अयोध्या । स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी अयोध्या को बनाया गया है। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी। कार्यक्रम निम्नवत है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों जिनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है। जनपद फैजाबाद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय चरण की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी, जिसके पश्चात प्रत्याशियों द्वारा 17 फरवरी 2022 तक नामांकन किया जा सकता है। नाम निर्देशनों की जांच 18 फरवरी 2022 को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022, मतदान 07 मार्च 2022 को पूर्वान्हन 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी है, जिसमें भाजपा बसपा सपा कांग्रेस कम्म्युनिस्ट पार्टी आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है तथा चुनाव में जनपद अयोध्या के अलावा अम्बेडकरनगर के स्थानीय निकाय के मतदाता भाग लेंगे जिसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, छावनी बोर्ड के सदस्य मतदाता है। इसमें जनपद अयोध्या में 12, जनपद अम्बेडकरनगर में 09 मतदेय स्थल बनाये जायेंगे तथा इसमें पुरूष मतदाता कुल 7782, महिला मतदाता 1759 कुल मतदाता 4041 होंगे। इस चुनाव के लिए दोनों जनपद को 05 जोन में बांटा गया है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या 21 होंगी तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 21-21 होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 10 हजार तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार को 5 हजार जमा करना होगा। प्रत्याशी के प्रस्तावक 10 होंगे तथा सभी अपने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र के आधार पर वोट डालेंगे। मतदान 7 मार्च को सभी 21 मतदेय स्थलों पर प्रातः 08 बजे से 04 बजे तक होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए समुचित व्यवस्था की गयी है तथा दोनों जनपदों के स्थानीय निकाय हेतु नामांकन स्थल जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय में ही होगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें