प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुड़वारा राहटीकर गांव में एक ही रात चोरो ने दो घरो से लाखो रूपए का जेवरात उड़ा दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वारा राहाटीकर गांव निवासी दीपू तिवारी पुत्र भगवत तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत रात अज्ञात चोर घर के पीछे से जीने के रास्ते अंदर घुस गए। साथ ही कमरे में जाकर बक्से का ताला तोड़ दिया तथा पांच हजार नकद एवं लगभग पांच लाख रूपए का जेवरात उठा ले गए। इसी तरह उक्त गांव निवासी दशरथ तिवारी के घर के पीछे से चोर जीना के सहारे अंदर घुस गए। साथ ही कमरे में जाकर बक्से में रखा लाखो रूपए का जेवर तथा सात हजार रूपए नकद उठा ले गए। पीड़िता ने अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। एसओ अहसानुल हक खां का कहना है कि तहरीर मिली है। जानकारी किया तो मामला संदिग्ध लग रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें