V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिवनाथपुर में भेदभाव पूर्ण तरीके से चला पीएनसी का बुलडोजर

मिल्कीपुर -अयोध्या।अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण को लेकर कुमारगंज बाजार में रविवार को भी कार्यदाई संस्था पीएनसी का बुलडोजर चला। हालांकि पीएनसी कर्मियों ने भेदभाव करते हुए कुछ खास लोगों के ही मकानों को तोड़ा और उनकी शिकायत व मांग अनसुनी कर सबल एवं संपन्न लोगों पर दरियादिली दिखाते हुए अधिग्रहित किए उनके भूखंडों में स्थित निर्माण को हाथ तक नहीं लगाया। बताते चलें कि कुमारगंज बाजार में 3 माह पूर्व पीएलसी कंपनी के बुलडोजर जमकर चले थे और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अधिग्रहित की गई भूमि प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक खाली करा दिया था। किंतु बाजार से सटे शिवनाथपुर गांव में सड़क के किनारे अधिग्रहित भूखंडों में निर्मित मकानों को नहीं तोड़ा था। रविवार को कुमारगंज एवं खंडासा थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएनसी कंपनी के कर्मी शिवनाथ पुर गांव पहुंचे और कई मकानों पर जमकर कंपनी का बुलडोजर चलाते हुए तोड़ डाले। कई मकानों के मालिक अधिग्रहित किए गए भूखंड का मुआवजा ना मिलने की बात कहते रहे किंतु मौके पर मौजूद तहसील एवं पुलिस प्रशासन उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा और धंधा कर कंपनी के बुलडोजर चलते रहे और कई मकानों को धराशाई कर दिया। अतिक्रमण हटाने में रविवार को कंपनी के जिम्मेदार कर्मियों का खेल भी सामने आया जहां सवाल एवं सब लोगों की घुड़की के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी सहित तहसील व पुलिस प्रशासन के लोग नतमस्तक दिखे और उनके मकानों को तोड़ने की हिमाकत नहीं कर सके। यही नहीं सवाल एवं संपन्न लोगों से टकराव की नौबत आने के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी बैकफुट पर आ गए और उन्हें बिना अतिक्रमण हटवाए वापस बैरंग लौटना पड़ा। इस मौके पर नायब तहसीलदार स्वेताभ सिंह, चौकी प्रभारी एनडीए कुमारगंज संतोष कुमार मौर्य, उप निरीक्षक शंकरलाल, खंडासा थाने के एसएसआई राम पकाश त्रिपाठी सहित खंडासा एवं कुमारगंज थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मिल्कीपुर -अयोध्या।अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए के चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण को लेकर कुमारगंज बाजार में रविवार को भी कार्यदाई संस्था पीएनसी का बुलडोजर चला। हालांकि पीएनसी कर्मियों ने भेदभाव करते हुए कुछ खास लोगों के ही मकानों को तोड़ा और उनकी शिकायत व मांग अनसुनी कर सबल एवं संपन्न लोगों पर दरियादिली दिखाते हुए अधिग्रहित किए उनके भूखंडों में स्थित निर्माण को हाथ तक नहीं लगाया। बताते चलें कि कुमारगंज बाजार में 3 माह पूर्व पीएलसी कंपनी के बुलडोजर जमकर चले थे और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अधिग्रहित की गई भूमि प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक खाली करा दिया था। किंतु बाजार से सटे शिवनाथपुर गांव में सड़क के किनारे अधिग्रहित भूखंडों में निर्मित मकानों को नहीं तोड़ा था। रविवार को कुमारगंज एवं खंडासा थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएनसी कंपनी के कर्मी शिवनाथ पुर गांव पहुंचे और कई मकानों पर जमकर कंपनी का बुलडोजर चलाते हुए तोड़ डाले। कई मकानों के मालिक अधिग्रहित किए गए भूखंड का मुआवजा ना मिलने की बात कहते रहे किंतु मौके पर मौजूद तहसील एवं पुलिस प्रशासन उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा और धंधा कर कंपनी के बुलडोजर चलते रहे और कई मकानों को धराशाई कर दिया। अतिक्रमण हटाने में रविवार को कंपनी के जिम्मेदार कर्मियों का खेल भी सामने आया जहां सवाल एवं सब लोगों की घुड़की के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी सहित तहसील व पुलिस प्रशासन के लोग नतमस्तक दिखे और उनके मकानों को तोड़ने की हिमाकत नहीं कर सके। यही नहीं सवाल एवं संपन्न लोगों से टकराव की नौबत आने के बाद कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी बैकफुट पर आ गए और उन्हें बिना अतिक्रमण हटवाए वापस बैरंग लौटना पड़ा। इस मौके पर नायब तहसीलदार स्वेताभ सिंह, चौकी प्रभारी एनडीए कुमारगंज संतोष कुमार मौर्य, उप निरीक्षक शंकरलाल, खंडासा थाने के एसएसआई राम पकाश त्रिपाठी सहित खंडासा एवं कुमारगंज थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Comment