जगतपुर, रायबरेली। युवा वोटर उन्हीं पार्टियों के प्रत्याशियों के चेहरे देखकर मतदान करें जो ऊंचाहार विधानसभा के विकास की बात करें यह कहना है युवा नेता आजाद सिंह का। उन्होंने कहा कि मात्र पार्टी सिंबल या अपराधिक प्रवृति के प्रत्याशी व्यक्ति को अपना नेता कतई नहीं चुने। यह चुनाव 5 वर्ष में एक बार होता है इसलिए अपना मत बेकार मत करें। किसी गलत प्रतिनिधि को चुनना मतलब अपना मत पानी में फेंक देने के समान होता है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की विकास और समस्याओं की बात करें और वही विधानसभा में चलने वाले सत्रो में क्षेत्रीय समस्याओं को भी उच्च पदाधिकारियों को भी सूचित करें जिससे क्षेत्र में होने वाली समस्याओं से निजात हो सके। क्योंकि जिस नेता को आप एक वोट देंगे हो सकता है वही जीतकर प्रदेश में ऊंचाहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करे। इस मौके पर युवा संगठन सर्वजाति शक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें