V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गणतन्त्र दिवस पर संवैधानिक परिचर्चा का किया गया आयोजन

डा. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के जनक – शिवमूर्ति शुक्ल
प्रतापगढ़। विकास खण्ड लक्ष्मण पुर के शमशेर गंज बाजार में पाण्डेय मैरेज हाल में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पत्रकार अभयदेव विश्वकर्मा के संयोजन में संवैधानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।अतिथियों द्वारा माँ वीणावादिनी की पूजा अर्चना के पश्चात डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक पत्रकार फारूक खान ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण से किया।श्रेयाँशी सोनी एवं अमृता सोनी ने वन्दना प्रस्तुत किया।स्वागत गीत आचार्य सन्तोष मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के आयोजक दि ग्राम टुडे के ब्यूरो चीफ अरविन्द दुबे ने  कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।संविधान की नजर में सभी नागरिक समान हैं।यहाँ न कोई बड़ा है और न कोई छोटा है।अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान का पालन करना हम सबका दायित्व है और संविधान की सीमा में रहकर ही हमें अपने कार्य करने चाहिए।अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख शीतला प्रसाद सरोज ने भारतीय संविधान का गुणगान करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने कई देशों के कानून रूपी पुष्प से संविधान को पुष्पित किया है।डी.डी.न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आम लोगों को भी संविधान के विषय में जानकारी दी जा सकती है।मुख्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय शुक्ल ने अपने सम्बोधन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।हम लोगों को अपने संविधान पर गर्व करना चाहिए।उन्होंने कहा कि संविधान के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत देश को श्रेष्ठ भारत बनाया जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवमूर्ति शुक्ल ने बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का जनक बताते हुए कहा कि सभी भारतवासी देश के प्रति इनके योगदान को सदैव याद रखेंगे।कार्यक्रम को पत्रकार राहुल मिश्र,पत्रकार अजय यादव,मिठाई लाल गौतम,पत्रकार शिवशंकर त्रिपाठी,पत्रकार संतोष तिवारी,पत्रकार दयाशंकर तिवारी,पत्रकार धर्मेंद्र दुबे,पत्रकार रामबरन,पत्रकार जन्मेजय सिंह,शिक्षक अशोक शुक्ल एवं प्रेमनाथ पाण्डेय  ने भी संबोधित किया।आयोजन समिति द्वारा शिक्षक विपिन तिवारी को अंगवस्त्र  से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक,साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा.अरुण कुमार रत्नाकर ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू मिश्र विधायक,राहुल मिश्र,अधिवक्ता शहजाद,ऐनुल हसन,राम अजोर गौतम,सीताराम गौतम,शिक्षक नन्दलाल यादव आदि मौजूद रहे।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment