शव गहरे कुएं में फेंका, प्रेमी हिरासत में
प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के आईईआरटी के पास जंगल में देर रात को जिस छात्रा की लाश मिली थी, उसके साथ पहले गैंगरेप हुआ था। गैंगरेप के दौरान उसने चीखने की कोशिश की तो दरिंदों ने मुंह दबाकर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद लाश को गहरे कुंए में फेंक दिया था। छात्रा के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट यही इशारा कर रही है। छात्रा 22 जनवरी को अपने छात्रावास से निकली थी। लेकिन फिर नहीं लौटी। वह अपने प्रेमी के साथ गई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसके प्रेमी अमन का कहना है कि वे एकांत में बातें कर रहे थे। उसी दौरान चार बदमाश वहां आ पहुंचे। बदमाशों ने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया। हालांकि, अभी वो इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाया है कि उसने इसकी सूचना थाने में क्यों नहीं दी। पुलिस इसमें ब्वॉयफ्रेंड व उसके एक दोस्त से पूछताछ कर रही है। छात्रा कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक छात्रावास मे रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अमन ने पुलिस बताया कि दोनों 22 जनवरी को सदियाबाद के जंगल में मिलने गए थे। इसके बाद वहां चार नकाबपोश युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों वहां से भाग निकले। छात्रा इसके बाद वह कहां गई उसे नहीं पता। प्रेमी का नाम सामने आने पर जब गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तब्दील किया तो पुलिस ने छात्रावास पहुंचकर छानबीन शुरू की। गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि उसकी अमन सिंह नाम के छात्र से बातचीत होती थी। वह उसके साथ घूमने-फिरने भी जाती थी। 22 जनवरी की रात वह अमन से मिलने गई थी। कुआं काफी गहरा था और उसमें जहरीली गैस भी भरी थी। ऐसे में पुलिस जब कड़ी मशक्कत के बाद भी शव नहीं निकाल सकी तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सोमवार रात करीब 10 बजे निकाला जा सका। कर्नलगंज थाने में पिता द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी एक दिन पहले से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। उसकी रूम पार्टनर ने बताया कि 8.30 बजे के करीब वह दवा लेने की बात कहकर हॉस्टल से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद था। उसकी रूम पार्टनर ने छात्रा के घर न लौटने पर 23 जनवरी की दोपहर परिजनों को सूचना दी। दिनभर तलाश के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पिता ने शाम को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में प्रेमी अमन सिंह का किरदार सामने आने पर उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस आईईआरटी के पीछे सदियाबाद मोहल्ले में बबूल के पेड़ों के पीछे झाड़ियों में पहुंची। वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सूखे कुएं में जब टार्च मारकर देखा गया तो युवती की लाश पड़ी मिली। छत्रा के कपड़ों और बैग के आधार पर उसकी पहचान पिता ने किया। उस वक्त 7 बच चुके थे।
पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ कड़ी मशक्कत कर युवती की लाश निकाली। युवती की लाश देखकर मां-बाप का कलेजा फट गया। मां बेसुध हो गई तो पिता बदहवास। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का कहना है कि युवती का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































