मानधाता (नि.सं.)। स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान गजेहड़ा जंगल के पास छह जिन्दा बम एवं चोरी के जनरेटर समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीनो का चालान करके जेल भेज दिया। देल्हूपुर पुलिस चैकी इंचार्ज धीरेन्द्र ठाकुर ने बीती रात अपने सहयोगियो के साथ गस्त के दौरान तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी के दौरान तीनो के पास दो दो जिन्दा बम तथा एक चोरी का जनरेटर बरामद किया। उक्त लोगो ने पूंछने पर बताया कि जनरेटर को बेचने जा रहे है। पुलिस के पूंछने पर तीनो ने अपना नाम समरजीत ओझा उर्फ ललित ओझा पुत्र गया प्रसाद ओझा निवासी दांदूपुर कोतवाली नगर लक्ष्मी नारायण मिश्र उर्फ बबन पुत्र जगदम्बा प्रसाद मिश्रा निवासी अमरौना थाना जेठवारा एवं देवीशंकर पांडेय पुत्र रामसनेही पांडेय निवासी सराय खाण्डेराय कोतवाली नगर बताया। एसओ मानधाता उदयवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजा गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें