सांगीपुर (नि.सं.)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भोजपुर से रिश्तेदारी गई किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करके जेल भेज दिया। भोजपुर निवासी एक किशोरी विगत सितम्बर माह में रानीगंज कैथोला स्थित रिश्तेदारी गई थी। वहां पर बाजार के ही रहने वाले शनि सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ पप्पू ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शनि सिंह के खिलाफ दुराचार एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद पुलिस से डरकर आरोपी भाग गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई शियाकांत ने अपने हमराहियो के साथ दबिश देकर सुबह करीब नौ बजे आरोपी को रानीगंज बाजार में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें