प्रतापगढ़। राष्ट्र के सुविख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन का समाचार मिलने पर प्रतापगढ़ के संगीतप्रेमियों में शोक की लहर दिखाई पड़ रही है। जानकारी मिली है कि कल दिल्ली के साकेत अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया था। निधन का समाचार मिलने पर प्रतापगढ़ के संगीत प्रेमियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साहित्य संगीत उत्थान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने कहा है कि राष्ट्र ने कथक नृत्य जैसी मनोहारी संगीत विधा का अनूठा कलाकार खो दिया है। कथक नृत्य की कला में अद्भुत निपुणता के कारण ही उन्हें शासन द्वारा पद्म विभूषण की उपाधि से विभूषित किया गया था। सन 1938 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मे बृजमोहन मिश्र उर्फ पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य में महारथ हासिल करने के साथ ही कई फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अलावा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं कालिदास सम्मान भी मिल चुका है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में शारदा संगीत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य जितेंद्र बहादुर सिंह सहित यश भारती पुरस्कार से सम्मानित महान संगीतज्ञ शिवानी मातनहेलिया, माता शरण उपाध्याय, श्रीमती ममता त्रिपाठी, बृजभान सिंह, श्यामल दादा, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, प्रांजलि उपाध्याय, लालता प्रसाद त्रिपाठी लहरी, चिंतामणि पांडेय, नीलम उपाध्याय, अर्चना सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव पंछी आदि प्रमुख संगीतप्रेमी रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

राष्ट्र के सुविख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन से प्रतापगढ़ के संगीतप्रेमियों में शोक की लहर
प्रतापगढ़। राष्ट्र के सुविख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन का समाचार मिलने पर प्रतापगढ़ के संगीतप्रेमियों में शोक की लहर दिखाई पड़ रही है। जानकारी मिली है कि कल दिल्ली के साकेत अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया था। निधन का समाचार मिलने पर प्रतापगढ़ के संगीत प्रेमियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साहित्य संगीत उत्थान समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने कहा है कि राष्ट्र ने कथक नृत्य जैसी मनोहारी संगीत विधा का अनूठा कलाकार खो दिया है। कथक नृत्य की कला में अद्भुत निपुणता के कारण ही उन्हें शासन द्वारा पद्म विभूषण की उपाधि से विभूषित किया गया था। सन 1938 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मे बृजमोहन मिश्र उर्फ पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य में महारथ हासिल करने के साथ ही कई फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अलावा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं कालिदास सम्मान भी मिल चुका है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में शारदा संगीत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य जितेंद्र बहादुर सिंह सहित यश भारती पुरस्कार से सम्मानित महान संगीतज्ञ शिवानी मातनहेलिया, माता शरण उपाध्याय, श्रीमती ममता त्रिपाठी, बृजभान सिंह, श्यामल दादा, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, प्रांजलि उपाध्याय, लालता प्रसाद त्रिपाठी लहरी, चिंतामणि पांडेय, नीलम उपाध्याय, अर्चना सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव पंछी आदि प्रमुख संगीतप्रेमी रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें