जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सादुल्लापुर निवासी बसंतलाल पुत्र स्व. रामप्रसाद का आरोप है कि कलियुगी बेटे ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय मंे करके बेटे की प्रताड़ना से निजात दिलाने की मांग की है। इस सम्बंध में पीड़ित बसंत लाल ने पुलिस को सौपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके एक लड़का एवं दो लड़की है। लड़का एवं एक लड़की की शादी हो चुकी है। लड़के उमेश कुमार ने अपनी पसंद से शादी किया था। उसकी शादी में मेरा भी डेढ़ लाख रूपए का कर्जा हो गया था। बेटा न तो कमाता है तथा न ही पैसा देता है। साथ ही हमेशा मुझसे पैसा मांगता रहता है। वह कुछ असामाजिक तत्वो को भी घर में लाता रहता है। साथ ही पैसा न देने पर पिटाई भी करता है। 10 जनवरी को शाम पैसा न देने पर मेरी पिटाई की थी उससे चोटे भी आयी थी। छोटा भाई बचाने आया तो उसे भी फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता है। उससे मेरी जान व माल के लिए खतरा भी बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच करके बेटे के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें