V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सिद्धान्त विहीन राजनीति के कारण जनता फटेहाल: राजेन्द्र शर्मा

मौलिक अधिकार पार्टी मतदाता की निश्चित करेगी अधिकार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मौलिक अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा का 68वां जन्म दिवस आवासीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रचारक शिवमूरत शर्मा तथा संचालन जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलिक अधिकार पार्टी तथा विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार विश्वकर्मा सचिव विधि प्रकोष्ठ शिवमूरत शर्मा प्रत्याशी 247 विश्वनाथगंज, प्रेम शंकर शर्मा प्रदेश संगठन सचिव, समय नाथ शर्मा प्रत्याशी 244 रामपुर खास तथा वी.के. शर्मा प्रयागराज रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा, आयोजक राम बहादुर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा व वी.के. शर्मा ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और तथागत बुद्ध, सम्राट महापद्मनन्द, बाबा भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पित किया। प्रदेश महासचिव राम बहादुर शर्मा ने कहा कि देश आज लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकार बंधुओ तथा मीडिया साथियो द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभान के कारण सही दिशा में चल रहा है। वरना आज के माफिया जन प्रतिनिधिगण देश को लूटकर समूल नष्ट कर देते। मुख्य अतिथि राजेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज सिद्धान्त विहीन राजनीति के दुष्परिणाम के कारण राजनेता मालामाल, नौकरशाह खुशहाल और जनता फटेहाल है। अतः मौलिक अधिकार पार्टी ने अनुच्छेद 39क द्वारा सभी नागरिको को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त कराने का वीणा ठाया है। पार्टी आर्थिक नीति में वोट के बदले नोट देने के मतदाता के अधिकार को निश्चित करती है, क्योकि देश की मालिक जनता मतदाता ही असली सरकार है। एमपी, एमएलए जनता के प्रतिनिधि है। अतएव राष्ट्रीय आय में से प्रत्येक मतदाता को कम से कम रूपए 4000/- प्रतिमाह अनुच्छेद 39 ख और ग से पाने का अधिकार होगा। अमीरी रेखा और हड़प नीति बनेगी, जिसके तहत अमीरी रेखा से अधिक धन सरकारी खजाने में जमा होगा, जिससे देश को ऋणमुक्त किया जाएगा। पार्टी प्राथमिकता के तौर पर मीडिया आयोगा बनायेगा, जिसके तहत रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र सरकार के नियंत्रण से बाहर होंगे। एक वर्ष मे मान्यता तथा अखबारी कागज मुफ्त मिलेगा। एजेण्टो एवं हाकरो का निशुल्क बीमा होगा तथा उनका कमीशन दूना किया जाएगा। इसके साथ ही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण वर्गीय क्रम में राजनीति में समता के मौलिक अधिकार के तहत किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलो के लिए चुनाव में प्रस्तावक केवल एक तथा नामांकन शुल्क एमपी व एमएलए के लिए क्रमशः रू. 500/- तथा 250/- रूपए निर्धारित होगा। मनरेगा की मजदूरी और राष्ट्राध्यक्ष वेतनमान में 1ः10 अनुपात होगा। शिक्षा सत्र जुलाई से 31 मई होगी। शिक्षा, चिकित्सा, प्रशिक्षण, आपरेशन मुफ्त होगा तथा किसानो को बीज कीटनाशक दवाये तथा कृषि उपकरण 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। यही नहीं संविधान की सुरक्षा की गारन्टी के साथ मौलिक अधिकार पार्टी अपने उद्देश्यो नीतियो के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर व्यवस्था परिवर्तन कर लोकतंत्र को साफ सुथरा रखेगी। मतदाता बंधुओ को अपने देशहित में लायी गयी नीतियो का समर्थन मतदान करके करना होगा। आयोजक राम बहादुर शर्मा ने उपस्थित अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया। गोष्ठी में अमृतलाल विश्वकर्मा, शिव सहाय शर्मा, रोहित शर्मा, श्रीराम साई जिलाध्यक्ष अमेठी, रामसजीवन प्रजापति, राजू प्रजापति, डा. सुरेश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, भरत व्यास शर्मा, जगदेश प्रसाद प्रजापति, रंजना विश्वकर्मा आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment