V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बीती रात तमाम सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर दी है। उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शुचिता मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज सुबह फोन से कुछ लोगो ने सूचना दिया कि विद्यालय में लगी पानी की टंकी को चोरो ने खोल लिया है। वहां जाने पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय की रसोईघर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही रसोई का सामान जैसे गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा, दो भगोना, तावा, थाली, बाल्टी स्टील की, समरसेबुल पम्प का स्टार्टर, रनिंग वाटर की सभी टोटी गिलास, जग आदि सामान चोर उठा ले गए थे। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से घटना की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बीती रात तमाम सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर दी है। उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शुचिता मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आज सुबह फोन से कुछ लोगो ने सूचना दिया कि विद्यालय में लगी पानी की टंकी को चोरो ने खोल लिया है। वहां जाने पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय की रसोईघर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही रसोई का सामान जैसे गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा, दो भगोना, तावा, थाली, बाल्टी स्टील की, समरसेबुल पम्प का स्टार्टर, रनिंग वाटर की सभी टोटी गिलास, जग आदि सामान चोर उठा ले गए थे। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से घटना की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment