V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में प्रधान करें सहयोग- मनोज राय

होलागढ़(प्रयागराज)। बीआरसी में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के कायाकल्प में प्रधान गण सहयोग करें। संगोष्ठी में एसएमसी के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सन्दर्भदाता गुंजन सिंह, आशुतोष, दुर्गेश केसरवानी ने बारी बारी से बताया कि पहले विद्यालय प्रबन्ध समिति में 11 सदस्य रहते थे अब 16 सदस्य रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी होलागढ़ मनोज कुमार राय ने कहाकि इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य ग्राम प्रधानों को विद्यालय के कायाकल्प के संबंध में प्रेरित करना है। वे विद्यालय की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। महीने के प्रत्येक पहले बुधवार को विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक होगी तथा समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य विद्यालय की समस्याओं के निराकरण पर विचार कर सहयोग करने का प्रयास करें। संगोष्ठी में एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल पांडेय, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, शम्भू नाथ, ननके, चंद्रमणि शुक्ल, बुधराम, श्यामलाल एवं अध्यक्ष सुमन देवी, प्रेमचंद, शिवाकांत, सरिता, देवीप्रसाद एवं सचिव राकेश मिश्र नगरहा, बालकृष्ण शुक्ल, रामकृष्ण, शशिता मिश्रा, गायत्री देवी, अवधनारायण मिश्र, संजय शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
होलागढ़(प्रयागराज)। बीआरसी में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के कायाकल्प में प्रधान गण सहयोग करें। संगोष्ठी में एसएमसी के अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सन्दर्भदाता गुंजन सिंह, आशुतोष, दुर्गेश केसरवानी ने बारी बारी से बताया कि पहले विद्यालय प्रबन्ध समिति में 11 सदस्य रहते थे अब 16 सदस्य रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी होलागढ़ मनोज कुमार राय ने कहाकि इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य ग्राम प्रधानों को विद्यालय के कायाकल्प के संबंध में प्रेरित करना है। वे विद्यालय की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। महीने के प्रत्येक पहले बुधवार को विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक होगी तथा समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य विद्यालय की समस्याओं के निराकरण पर विचार कर सहयोग करने का प्रयास करें। संगोष्ठी में एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल पांडेय, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, शम्भू नाथ, ननके, चंद्रमणि शुक्ल, बुधराम, श्यामलाल एवं अध्यक्ष सुमन देवी, प्रेमचंद, शिवाकांत, सरिता, देवीप्रसाद एवं सचिव राकेश मिश्र नगरहा, बालकृष्ण शुक्ल, रामकृष्ण, शशिता मिश्रा, गायत्री देवी, अवधनारायण मिश्र, संजय शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment