अयोध्या। विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संयोजन में कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हैरिंग्टनगंज सुश्री शैलजा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता कर रहे सहायक विकास अधिकारी उमाशंकर यादव रहे। स्कूल रेडिनस कार्यक्रम के जिला संदर्भदाता मनीष देव ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा, निपुण भारत, नई शिक्षा नीति 2020, आई. सी. टी आदि के संदर्भ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं नोडल शिक्षक को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सन्दर्भ में पीपीटी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण प्रदान किया। प्राथमिक विद्यालय रुरुखास के सहायक अध्यापक मनीष कुमार द्वारा स्वनिर्मित टी. एल. एम के माध्यम से कक्षा को रोचक बनाने के लिए अपना प्रस्तुतीकरण प्रदान किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती गायत्री देवी द्वारा भावात्मक तरीके से संख्या बोध के संदर्भ में गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य सेविका श्रीमती विनीता वर्मा द्वारा सुपरविजन के माध्यम से पूर्व प्राथमिक शिक्षा को बेहतर करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। डायट अयोध्या से ब्लॉक हैरिंग्टनगंज के मेंटर सुनील सिंह , ऋषि राज पांडे द्वारा नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के किये सभी को प्रेरित किया गया। ए. आर. पी शिव बहादुर पाठक एवं अनिल सिंह द्वारा पर्यवेक्षण के माध्यम से पूर्व प्राथमिक शिक्षा के संदर्भ में अपना संबोधन प्रदान किया गया। मनीष देव ने सभी को विभाग के निर्देश के क्रम में 3 से 8 वर्ष के बच्चों के नामांकन के संदर्भ में सभी को शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यशाला में हनुमान सिंह, अरविंद प्रताप, अनंतराम, दीपक कुमार, जामवंत, प्रमेश पांडेय, अजय , रंजीत यादव, आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अंत में कार्यशाला का समापन सहायक विकास अधिकारी उमा शंकर यादव के प्रेरणादायी उद्बोधन से किया गया।इस तरह मिल्कीपुर-अयोध्या। बेसिक शिक्षा में प्री प्राइमरी के बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र अमानीगंज पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमानीगंज प्रतिनिधि पवन सिंह रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या संध्या श्रीवास्तव ने संगोष्ठी के माध्यम से आंगनवाड़ी में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के महत्व एवं उससे बेसिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा किया । ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में बाल विकास परियोजना अधिकारी अमानीगंज ने बताया कि किस तरह से बच्चों का मानसिक विकास 3 से 6 वर्ष की उम्र में होता है और आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों के प्रति कितनी अधिक जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो की है ।जो उन बच्चों के चौमुखी विकास में अपना योगदान प्रदान करती है ।उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी में बच्चे यह सोच कर आते हैं कि उनको पढ़ने नहीं बल्कि खेलने जाना है औरों खेलने के नाम पर ही आंगनवाड़ी में आते हैं ।इसीलिए आंगनवाड़ी में खेलने के हर सामान उपलब्ध कराए गए हैं । और आंगनबाड़ी कार्यकत्री गतिविधि के माध्यम से उनको प्रारंभिक शिक्षा का ज्ञान कराती है । खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज संजय गुप्ता ने कहा कि अब आंगनवाड़ी केंद्र भी प्राथमिक शिक्षा का अंग बन गया है और हमको आंगनवाड़ी के साथ मिलकर कार्य करना है ।इसी कार्य को सफल बनाने के लिए इस संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया है ।
इस मौके पर प्रधान बबलू सिंह, सर्वेश सिंह, गौतम सिंह ,निर्मल समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोग उत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































