V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पशुचिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान,दिया ज्ञापन

कौशाम्बी। मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की मांग को लेकर पशु चिकित्सा विभाग के प्रदेश संगठन के आह्वान पर कौशांबी जनपद में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार का एलान करते हुए सीवीओ डॉ0 बी पी  पाठक को एक ज्ञापन सौंपा। विकास भवन स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को पहुंचकर जनपद में तैनात समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों ने एकजुट होकर अपने प्रदेश संगठन के आह्वान पर मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है ।उक्त संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है ।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया इस कार्य बहिष्कार दिवस में पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार प्रकार का पशु आरोग्य शिविर का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही केसीसी से संबंधित कार्यों को भी पूर्ण रूप से स्थगित रखा जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि सरकार द्वारा जब तक पशु चिकित्सा अधिकारियों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक प्रदेश संगठन के आवाहन पर लखनऊ जाकर समस्त चिकित्सा अधिकारी आंदोलनरत रहेंगे ।डॉक्टरों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी कई प्रदेशों में पशु चिकित्सा अधिकारियों को मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की सुविधा दी जा रही है । इधर  इस दरम्यान सरसवां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत सिंह ,पशु चिकित्सा अधिकारी सिराथू ,कडा मंझनपुर, चरवा सहित अन्य ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की मांग को लेकर पशु चिकित्सा विभाग के प्रदेश संगठन के आह्वान पर कौशांबी जनपद में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार का एलान करते हुए सीवीओ डॉ0 बी पी  पाठक को एक ज्ञापन सौंपा। विकास भवन स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को पहुंचकर जनपद में तैनात समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों ने एकजुट होकर अपने प्रदेश संगठन के आह्वान पर मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है ।उक्त संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है ।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया इस कार्य बहिष्कार दिवस में पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार प्रकार का पशु आरोग्य शिविर का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही केसीसी से संबंधित कार्यों को भी पूर्ण रूप से स्थगित रखा जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि सरकार द्वारा जब तक पशु चिकित्सा अधिकारियों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक प्रदेश संगठन के आवाहन पर लखनऊ जाकर समस्त चिकित्सा अधिकारी आंदोलनरत रहेंगे ।डॉक्टरों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी कई प्रदेशों में पशु चिकित्सा अधिकारियों को मेडिकल डॉक्टरों के बराबर एनपीए की सुविधा दी जा रही है । इधर  इस दरम्यान सरसवां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत सिंह ,पशु चिकित्सा अधिकारी सिराथू ,कडा मंझनपुर, चरवा सहित अन्य ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment